Rakul Preet Singh

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव, ​हुईं आइसोलेट

2034 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह जानकारी रकुल ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)  ने सभी लोगों से ये अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करवा लें।

कंगना रनौत नये साल में जाना चाहती हैं जगन्नाथ मंदिर

रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। मैं ठीक हूं। मैं आराम कर रही हूं ताकि शूट पर वापस आ सकूं। रिक्वेस्ट करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करवा लें। रकुल के ये पोस्ट करते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 

अमिताभ बच्चन मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए, लिखी ये बात

बता दें कि कोरोना संक्रमित होने से पहले रकुल मई डे की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अमिताभ बच्चन भी होंगे। फिल्म में उनका रोल एक पायलट का है। अजय ने 11 दिसंबर से शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म अजय के प्रोडक्शन हाउस ‘अजय देवगन एफ फिल्म’ के द्वारा ही बनाई जा रही है। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

Related Post

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

U19 World Cup : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। अंडर-19 टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल (62) और अथर्व अनकोलेकर (55*) की पहले शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके…
CM Dhami

उत्तराखंड रोडवेज ने धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर लगाई मुहर

Posted by - January 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर…
CM Dhami

सीएम धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद

Posted by - January 28, 2024 0
देहरादून: शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…