जवानों के साथ दिवाली मनाने लोंगेवाला बॉर्डर पहुंचे PM मोदी

1906 0

राष्ट्रीय डेस्क.    पूरे देश में इस वक़्त दिवाली का त्यौहार जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी माननीय पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ बॉर्डर पर दिवाली मना रहे हैं. जिसके लिए पीएम मोदी राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पहुंचे हैं. सीडीएस बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद हैं.

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, जनवरी-फरवरी में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

लोंगेवाला बॉर्डर पश्चिमी सीमा पर एक रणनीतिक बॉर्डर है जहां 1971 की लड़ाई की पहली बड़ी लड़ाई यहां लड़ी गई थी जिसे ‘लोंगेवाला की लड़ाई’ के रूप में सभी जानते है. इस बॉर्डर पर 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मात दी थी. जैसलमेर में लोंगावाला बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान की सीमा मिलती है. यही पर आज पीएम मोदी बीएसएफ और आर्मी के जवानों-अधिकारियों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन करेंगे.

आज शनिवार सुबह दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी. इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं. उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है.’’

Related Post

CM Yogi

कड़ाके ठंड में वृद्धाश्रमों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Posted by - January 17, 2025 0
लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए समर्पित है। इसी उद्देश्य को…

‘मुल्ले काटे जाएंगे’ नारेबाजी पर सियासत गर्म, हिन्दू रक्षा दल के प्रमुख ने कहा- हमने कुछ गलत नहीं किया

Posted by - August 11, 2021 0
दिल्ली के जंतर मंतर में पिछले दिनों हिन्दू संगठनों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुसलमानों को लेकर बेहद आपत्तिजनक…
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में शत-प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो। इसके लिए बुधवार को नगर विकास, नगरीय रोजगार…