विधवा भाभी संग विवाह का फरमान सुन, देवर ने लगाई फांसी!

1597 0

राष्ट्रीय डेस्क.   झारखंड के रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के निकट एक विचित्र हादसा देखने को मिला. दरअसल वहां की गोला पुलिस थानांतर्गत खाप पंचायत ने एक युवक को अपनी विधवा भाभी के साथ विवाह करने का फरमान सुना दिया था. और युवक ऐसा करने को तैयार नही था. इस फैसले से नाखुश होकर युवक ने पूरबडीह गांव स्थित अपने घर में खुदको फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. इस हादसे के बाद सभी गाव वाले अचंभित हो गये.

गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ कर ली सगाई!

पुलिस ने कहा कि मृत युवक लव कुमार के पिता सुखलाल महतो ने बुधवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनके पुत्र का भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गांव में खाप पंचायत बैठी और उसे अपनी विधवा भाभी से ब्याह करने का अनैतिक हुक्म दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष महतो के बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पंचायत ने उनके छोटे बेटे लव को उनकी बड़ी बहू से विवाह करने का फरमान सुनाया, लेकिन इस अनैतिक संबंध के लिए वह तैयार नहीं हुआ और मंगलवार की रात खुदको फांसी लगा ली।

गोला थाने के थानाध्यक्ष बीएन ओझा ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस दल गांव पहुंचा और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच चल रही है। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

झारखंड के रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के निकट गोला पुलिस थानांतर्गत एक खाप पंचायत ने एक युवक को अपनी विधवा भाभी के साथ विवाह करने का फरमान सुना दिया। इससे खिन्न युवक ने पूरबडीह गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक लव कुमार के पिता सुखलाल महतो ने बुधवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनके पुत्र का भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गांव में खाप पंचायत बैठी और उसे अपनी विधवा भाभी से ब्याह करने का अनैतिक हुक्म दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष महतो के बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पंचायत ने उनके छोटे बेटे लव को उनकी बड़ी बहू से विवाह करने का फरमान सुनाया, लेकिन इस अनैतिक संबंध के लिए वह तैयार नहीं हुआ और पूरबडीह गांव स्थित अपने मकान में मंगलवार की रात फांसी लगा ली।

गोला थाने के थानाध्यक्ष बीएन ओझा ने बताया कि परिवार की सूचना पर पुलिस दल गांव पहुंचा और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

 

Related Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…

मोदी सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर राहुल ने किया तीखा हमला

Posted by - August 25, 2021 0
सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने की केंद्र सरकार की मोनेटाइजेशन योजना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
CM Yogi

पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी

Posted by - March 14, 2024 0
अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी अंबेडकरनगर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निशाने पर रही। उन्होंने सपा को यहां…