हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 1 करोड़ फॉलोअर्स

1262 0

बॉलीवुड डेस्क.  टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर 10 मिलयन यानि 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे कर लिए है. टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली हिना खान हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देती है. अपने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमे वो अपनी फैमिली और बॉयफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं.

Bigg Boss 14: कविता कौशिक भड़की बिग बॉस पर, कहा-मुझे यहां नहीं रहना

इना खान ने इस ख़ास मौके पर अपने फैंस को बहुत धन्यवाद दिया. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा- मेरा सपोर्ट सिस्टम, डिफेंस मेकेनिज्म, प्यार का पावरहाउस, मेरा प्यार.  मैं आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद करती हूं. साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को हैशटैग #Hinaholics के साथ शेयर किया है.

हिना खान टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर हिना काफी फेसम हुईं थी. जिसके बाद उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में देखा गया. इस शो के बाद हिना की किस्मत के तारे और ज्यादा चमक गये.

उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था.

हिना ने फिल्म ‘हैक’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी. जिसके बाद  उन्हें बाद में फिल्म ‘अनलॉक’ में भी देखा गया था. हाल ही में हिना बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आई थी जिसमे उन्होंने बतौर तूफानी सिनीयर एंट्री मारी थीं.

Related Post

राबड़ी

प्रियंका के दुर्योधन वाले बयान पर बोली राबड़ी – गलत किया, जल्लाद कहना चाहिए

Posted by - May 8, 2019 0
बिहार। चुनावी मैदान में उतरी बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर…
लोकभवन में अटल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: पीएम मोदी ने लोकभवन में किया अटल की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर…
सेजल शर्मा आत्महत्या मामला

सेजल शर्मा आत्महत्या मामले में शक की सुई खास दोस्त पर टिकी, आखिरी समय में हुई बात

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में शक की सुई उसके करीबी दोस्त पर…

राफेल डील पर फिर बोले राहुल,कहा “मोदीजी को नींद नहीं आ रही, वे टेंशन में हैं”

Posted by - November 2, 2018 0
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फिर मोदी सरकार…