Gold prices

सोने की कीमत में मामूली गिरावट, जबकि चांदी उछली

1273 0

नई दिल्ली।  घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 24 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने बताया कि  इस गिरावट के साथ ही दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 52,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में बढ़ोत्तरी के चलते सोमवार को सोने में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 52,489 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

तो वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चांदी में सोमवार को 222 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। इस उछाल से चांदी का भाव 69,590 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 69,368 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री की अटकलों पर लगाई ब्रेक, मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी सोमवार को रुपये में मजबूती के चलते 24 रुपये की गिरावट आई। भारतीय रुपया सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में स्थिरता के बावजूद एक डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की मजबूती के साथ 73.48 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने का वैश्विक भाव सोमवार को उछाल के साथ 1945.5 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव सोमवार को 26.87 डॉलर प्रति औंस के साथ स्थिर ही ट्रेंड करता दिखा।

पटेल ने कहा कि कमजोर डॉलर और कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से आर्थिक ग्रोथ को लेकर चिंताओं के बीच मिले-जुले वैश्विक रुख के कारण सोना सोमवार को एक सीमा में बंधकर ट्रेंड करता नजर आया। उन्होंने कहा कि निवेशक यूएस फेडरल ओपन मार्टेक कमेटी की बैठक से ताजा संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

Related Post

Priyanka Gandhi

जिस दिन न हो पेट्रोल -डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ,उस दिन का नाम हो “अच्छे दिन” : प्रियंका गांधी

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि भाजपा…
IGI

आईजीआई एविएशन दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, देखें अंतिम तिथि

Posted by - March 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशनसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा…
priyanka gandhi

हार्दिक की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, लोगों की आवाज उठाने वाले को बीजेपी बता रही है देशद्रोही

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर जताया शोक, कहा- दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के संक्रमण से आज…