Vaishno Devi

अब माता वैष्णो देवी के प्रसाद की होगी होम डिलीवरी, यहां करें संपर्क

2003 0

जम्मू। वैष्णो देवी तीर्थ का प्रबंधन करने वाले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि इसने देश भर में भक्तों तक माता का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की है।

रेलवे के 1.4 लाख पदों पर भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर से

माता वैष्णो देवी श्राइन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) रमेश कुमार जांगिड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से देश में भक्तों को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रसाद दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

इस विषय पर और जानकारी पाने व ऑर्डर करने के लिए बताया कि वेबसाइट मांवैष्णोदेवी डॉट ओआरजी पर जाएं। आप सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक 0-9906019475 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।

भूमि पेडनेकर बोलीं- प्रकृति उनके जीवन की सबसे बड़ी शिक्षक

बता दें कि यह पवित्र स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित है। कोरोना महामारी के चलते यहां भक्तों के आने पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे रोजाना एक सीमित संख्या में भक्तों के आने के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Related Post

Dearness Allowance

उत्तराखंड में कार्मिकों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी

Posted by - November 8, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस से एक पहले मंगलवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों…
CM Dhami

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

Posted by - December 15, 2025 0
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

Posted by - June 23, 2024 0
जयपुर। राज्य में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal…