CM Yogi

सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

458 0

पुणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह पुणे (महाराष्ट्र) स्थित पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज (Gyaneshwar Mahawaj) की संजीवन समाधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

संजीवन समाधि मंदिर में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीगण चंद्रकांत पाटिल और दिलीप वलसे पाटिल के अलावा यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ज्ञानेश्वर महाराज जी की संजीवन समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए विधि-विधान से पूजा की।

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यहां उपस्थित संतजनों से मुलाकात भी की। मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज जी का चित्र भेंट किया गया। वहीं संतों ने श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण जी की प्रतिमा भेंट कर योगी का अभिनंदन किया।

Related Post

झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में बीपीएल परिवार को नौकरी समेत ये वादा

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का संकल्प…

पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी को बूस्ट मिला- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ पुरस्कार विजेताओं और रक्षा अनुसंधान…
CM Yogi

आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुए देश के युवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से उत्तर प्रदेश…
एसएसपी वैभव कृष्ण निलंबित

योगी ने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को किया निलंबित, 15 अधिकारियों का तबादला

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण को निलंबित ​कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक वैभव…