जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन मोदी सरकार खत्म-राहुल गांधी

1184 0

देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठा रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने कहा- देश के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं, लेकिन रोजगार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते।

उन्होंने कहा- पीएम कहते थे हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा पर यहाँ लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया। उन्होंने कहा- इनका लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज को दबाने का है, क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खत्म हो जाएगी।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज देश के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं, लेकिन रोजगार के बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया। पिछले 7 सालों में 12 करोड़ युवाओं को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने करोड़ों युवाओं का रोजगार चुराया है।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: दोनों राज्य बातचीत से मुद्दा हल करने को तैयार

इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनका लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज को दबाने का है। क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खत्म हो जाएगी। वहीं राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के दो-तीन बिजनेसमैन के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या हिन्दुस्तान की सरकार रोजगार और किसानों की बात करती है? बस लोगों की आवाज दबाने का काम इस सरकार में किया जा रहा हैं।

Related Post

नौ अपीलीय ट्रिब्यूनल खत्म करने वाला विधेयक पारित, दोनों सदनों में हुआ हंगामा

Posted by - August 9, 2021 0
सोमवार को संसद ने पेगासस मुद्दे पर हंगामे के बीच ही न्यायाधिकरण सुधार विधेयक को मंजूरी दे दी। राज्यसभा ने…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख से बोलीं-अब तक की सुरक्षा के लिए धन्यवाद

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा है। उन्होंने अब तक…
CM Yogi

तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है – सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज शासन को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने का…