rahkim Cornwall

वेस्टइंडीज गेंदबाज रहकीम कॉर्नवाल टेस्ट करियर को करना चाहते है मजबूत

996 0

ऐसे समय में जब ज्यादातर युवा क्रिकेटर टी20 लीग में खेलकर जल्दी से जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं, तब वेस्टइंडीज के पांच दिवसीय प्रारूप में खेलने वाले सबसे भारी भरकम 140 किग्रा वजन के गेंदबाज रहकीम कॉर्नवाल की प्राथमिकताएं बिलकुल स्पष्ट हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताते हुए प्रकाश झा ने कही यह बात

यह 27 साल का स्पिनर अपने टेस्ट करियर को मजबूत करना चाहता है, जिसमें उन्होंने हालांकि अभी तक महज तीन मैच खेले हैं और अगर उन्हें आईपीएल जैसी लीग में खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए बोनस होगा।

त्रिनिदाद से बात करते हुए कॉर्नवाल ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बतायी। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया जोक्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित कर रहे हैं।

देखिये ‘साथ निभाना साथिया-2’ में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है सिद्धार्थ शुक्ला

उन्होंने कहा, ”अगर मैं टी20 प्रारूप खेल सकता हूं और दुनिया भर की यात्रा करके लीग में खेलता हूं तो यह अच्छा होगा लेकिन मेरा लक्ष्य सबसे सफल टेस्ट खिलाड़ियों में से एक बनना है।”

कॉर्नवाल ने कहा, ”टेस्ट क्रिकेट खेलना ‘क्रिकेट कला है, हर कोई टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और इसमें अच्छा करना चाहता है। मैं इस प्रारूप में खेल चुका हूं और मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मुझे वही मिले जिसकी मैं टेस्ट क्रिकेट में तलाश कर रहा हूं और जब मेरा संन्यास लेने का समय आये तो मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं हो।”

सुशांत केस में आज फिर CBI रिया चक्रवर्ती और भाई शॉविक से कर रही है पूछताछ

वेस्टइंडीज को पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा सफलता छोटे प्रारूप में मिली है और उसके कुछ खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलकर शोहरत और धन कमा रहे हैं। कॉर्नवाल भी टी20 में इसी तरह का धमाल करने को तैयार हैं, लेकिन तब तक वह टेस्ट क्रिकेट में अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक नहीं।

Related Post

Margashirsha Purnima

इस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Posted by - December 26, 2020 0
नई दिल्ली। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) के नाम से जाना जाता…
pm modi

पीएम ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर किया आम लोगों को सस्ता घर मुहैया कराने का यह बड़ा ऐलान

Posted by - August 15, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 74वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कई बड़ी घोषणाएं की…