CBI is questioning Riya Chakraborty

सुशांत केस में आज फिर CBI रिया चक्रवर्ती और भाई शॉविक से कर रही है पूछताछ

1101 0

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई अब हर दिन घंटों पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया और इस दौरान करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई।

गूगल ब्वॉय कौटिल्य को मिलेगा, ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी 28 वर्षीय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज भी यानी लगातार चौथे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिया और उनके भाई शौविक को लगातार चौथे (Today CBI is questioning Riya Chakraborty)  दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

इस तरह से देखा जाए तो पिछले तीन दिनों में रिया से सीबीआई करीब 26 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज समेत कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

पुलिस अधिकारी की मानें तो रविवार को रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है।’ उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के वाहन की सुरक्षा में उनकी कार गेस्ट हाउस पहुंचीं।

सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘रिया और उसके भाई शाम करीब सात बजे अतिथि गृह से रवाना हुए।’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने तीन दिनों में अभिनेत्री से करीब 26 घंटे तक पूछताछ की है। आज पूछताछ का चौथा दिन है।

Related Post

Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई हैं। एफआईआर…

फिल्म ‘मरजावां’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रितेश और सिद्धार्थ का दिखा ये अंदाज

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मरजावां’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और…
अमायरा दस्तूर ने फिल्म प्रस्थानम पर दिया विशेष साक्षात्कार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने फिल्म प्रस्थानम पर दिया विशेष साक्षात्कार, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अपनी आगामी फिल्म ​प्रस्थानम को लेकर मीडिया से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने फिल्म…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, हर कोई है स्तब्ध

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के रूमानी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने शोक व्यक्त किया है।…