sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

776 0

महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को खराब रिस्पॉन्स मिला। अब इसी बीच आईएमडीबी की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में सड़क 2 को 1.0 रेटिंग मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क 2 को अब तक की सबसे कम रेटिंग मिली है। बता दें कि कोरोना की वजह से थिएटर बंद हैं और इसके चलते कई अन्य फिल्मों की तरह ही सड़क 2 भी डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई।

अभिनेता आमिर अली ने बेटी के पहले जन्मदिन पर शेयर की यह फोटो

सड़क 2 के जरिए महेश भट्ट ने 21 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर सड़क का रीमेक है। फिल्म में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं।

वहीं फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इतना ही नहीं, सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक किया जाने वाला दूसरा वीडियो है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लोगों ने सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार को निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर सड़क 2 को नेपोटिज्म प्रोडक्ट बताया गया है।

गूगल ब्वॉय कौटिल्य को मिलेगा, ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

सडक 2 को मिले खराब रिस्पॉन्स से के आर के काफी खुश हैं। केआरके ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो पब्लिक सड़क 2 को बॉलीवुड की नंबर 1 और खराब फिल्म बनाने के लिए। इसे कहते हैं पब्लिक की ताकत और अभी तो नेपोटिज्म के खिलाफ जंग की सिर्फ शुरुआत है। आगे-आगे देखिए होता है क्या’।

Related Post

छपाक का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की है कहानी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह फिल्म…

सुषमा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अनुपम – एकता सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रकट किया दुख

Posted by - August 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की आयु में निधन हो गया। सीने में…
पामेला एंडरसन ने रचाई पांचवी शादी

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने रचाई पांचवी शादी, इस शख्स को चुना जीवनसाथी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। पामेला एंडरसन की…
Call girl

बॉलीवुड की इस हस्ती पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप, रंगेहाथ गिरफ्तार

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के प्रोडक्शन मैनेजर को कथित रूप से सेक्स रैकेट में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार…