roopal patel

साथ निभाना साथिया 2 में कोकिला बेन के किरदार में नहीं दिखेंगी रूपल, जाने यह वजह   

2041 0

साथ निभाना साथिया शो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, कोकिला बेन, गोपी बहू और राशि का शो से एक सीन काफी वायरल हुआ है। इस सीन के वायरल होने के बाद खबर आई कि यह शो नए सीजन के साथ वापस आएगा। लेकिन कोकिला बेन से पॉपुलर रूपल पटेल का कहना है कि वह शायद (Roopal not seen role of Kokila Ben ) इस शो का हिस्सा ना बनें।

चैडविक बोसमैन का आखिरी ट्वीट बना इतिहास का सबसे ज्यादा पसंदीदा ट्वीट

रुपल ने हाल ही में लेटस्टली से बात करते हुए कहा, ‘मैंने इसके बारे में सुना लेकिन मैं इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकती। अभी मैं ये रिश्ते हैं प्यार के में मीनाक्षा का किरदार निभाकर खुश हूं। लेकिन मेरा प्यार रश्मि मैम के साथ हमेशा है’।

साथ निभाना साथिया की प्रोड्यूसर रश्मि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘शो का नया सीजन कोकिला बेन और गोपी बहू के बिना अधूरा है। रश्मि के कमेंट पर रुपल ने कहा, मैं अभी पहले से शो कर रही हूं तो एक साथ 2 शो की शूटिंग मैं नहीं कर (Roopal not seen role of Kokila Ben ) पाऊंगी। इसके अलावा मुझे अभी तक नए सीजन के लिए मेकर्स की तरफ से अप्रोच नहीं किया गया है’।

CBI ने सुशांत सिंह की बहन मीतू को भेजा समन, परिवार वालों से भी होगी पूछताछ

वहीं शो को लेकर रश्मि ने कहा, ‘साल 2010 में जब से यह शो ऑनएयर हुआ था, तब से अभी तक यह लोगों के बीच चर्चा में हैं। कोरोना लॉकडाउन में शो के रिपीट टेलीकास्ट को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मुझे लगता है कि साथ निभाना साथिया के नए सीजन को लाने का यही सही समय है।’

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा कि शो का दूसरा सीजन अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ शो में पहले गोपी बहू के रोल में जिया मानेक नजर आ रही थीं। हालांकि बाद जिया को देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लेस कर दिया था।

Related Post

Nawazuddin Siddiqui

फिल्म ‘सीरियस मैन’ जमीनी हकीकत को करती है पेश : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Posted by - October 3, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने बताया कि उनकी फिल्म ‘सीरियस मैन’ में एक भारतीय के जीवन के…
कोरोना खौफ

कोरोना का खौफ : कुछ इस तरह अनुपम खेर और अनिल कपूर एक-दूसरे का हालचाल लेते दिखे

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को कई बॉलीवुड हस्तियां भी इसके लिए जागरूकता फैला रही हैं। वहीं इन सब के बीच…
करिश्मा तन्ना

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कन

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। https://www.instagram.com/p/B6rxMZbnPh8/?utm_source=ig_web_copy_link हाल ही में…