disha patni

दिशा पाटनी ने अपने नाम किया मोस्ट डिजायरेबल वुमन का खिताब

1317 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक्टिंग ही नहीं अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने काफी कम समय में लोगों के दिलों में (Most Desirable Woman) खास जगह बना ली है। दिशा (Most Desirable Woman) ने साल 2016 में फिल्म एमएस धोनी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। महज चार सालों में वह लोगों की पसंद बन गई हैं।

‘एमएस धोनी’ के को-एक्टर ने सुशांत सिंह के काम करने के अंदाज़ को बताया परफेक्ट

दिशा ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया है।

बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियों में रहने वालीं दिशा  (Most Desirable Woman) को फैंस ने वोट देकर उन्हें साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन चुना है। इस बारे में दिशा ने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, ”मैं फैन्स से मिल रहे प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। यह एक खूबसूरत एहसास है। यह मजेदार है लेकिन दिल से मैं अब भी टॉमबॉय हूं, जैसे पहले हुआ करती थी।”

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

इस लिस्ट में दिशा के बाद सुमन राव, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, वर्तिका सिंह, कियारा आडवाणी, श्रद्धा कपूर, यामी गौतम, अदिती राव हैदरी, जैकलीन फर्नांडिस, शिवानी जाधव, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, गायित्री भारद्वज, कृति सैनन के नाम शामिल हैं।

दिशा पाटनी पिछली बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वह सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आएंगी। इससे पहले दिशा ने सलमान के साथ फिल्म भारत में काम किया था।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: फिल्म साहो से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास से जुडी जानें कुछ खास बातें

Posted by - October 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर यानी आज जन्मदिन है। प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म साहो ने फैंस…
लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि

अटल की पहली पुण्यतिथि पर लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि, सुने ​कविता

Posted by - August 16, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर आज पूरा देश श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।…

ड्रामा क्वीन ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Posted by - July 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने फाइनली शादी कर ली है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम…

बॉक्स ऑफिस पर दिखा ‘छिछोरे’ का क्रेज, साहों को मिली जबदस्त टक्कर

Posted by - September 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर छिछोरे 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले…