Dwayne Bravo

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने

2881 0

वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। बुधवार को त्रिनिदाद में कैरिबियाई प्रीमियर लीग में राहक़ीम कॉर्नवाल को आउट करते ही ब्रावो 500 विकेट के माइलस्टोन तक पहुंच गए। ब्रावो त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से इस मैच में सेंट लूसिया ज़ुकस के खिलाफ खेल रहे थे।

छोटे पर्दे पर इन जोड़ियो के रोमांस को पसंद करते है लोग, जानिए इनकी रियल लाइफ का सच 

ब्रावो ने मैच के चौथे ओवर में राहक़ीम कॉर्नवाल को आउट किया और 500 विकेट हासिल करने की खास उपलब्धि अपने नाम की। ड्वेन ब्रावो ने अपने 459वें मुकाबले में ये कारनामा हासिल किया। 500 विकेट की उपलब्धि हासिल करने में ब्रावो के अंतरराष्ट्रीय और क्लब मैच शामिल हैं।

ब्रावो ने 8.25 की इकॉनमी रेट के साथ अपने करियर में अब तक गेंदबाज़ी की है और 11 बार 4 या फिर उससे ज़्यादा विकेट एक मैच में हासिल किए हैं। लसिथ मलिंगा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने की लिस्ट में 389 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबिक तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के ही ऑफ स्पिनर सुनील नरेन हैं।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से पूछा ‘रसोड़े में कौन था?’ मिले मजेदार जवाब  

आपको बता दें कि वेस्ट इंडीज के आलराउंडर ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद सितंबर के दूसरे हफ्ते त्रिनिदाद से दुबई पहुंचेंगे और टीम के साथ जुड़ेंगे।

Related Post

CM Bhajan Lal

कांग्रेस ने हमेशा फैलाया भ्रम और भ्रष्टाचार: सीएम भजनलाल

Posted by - November 17, 2024 0
जलगांव/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमेशा भ्रम और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाते…
CM Dhami

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

Posted by - October 26, 2024 0
देहरादून। न्यायालय में उत्तराखंड सरकार से जुड़े तमाम मामलों में बेहतर पैरवी न होने पर कई बार सरकार और शासन…
indigo airlines

इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को स्टेयरिंग पायलट के बजाय संभाला एक यात्री ने

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीते शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर घनी धुंध से कम दृश्यता की परिस्थितियां के कारण  पुणे से दिल्ली…