virat kohli emotional post

देखिए एमएस धोनी और सुरेश रैना के सन्यास पर कोहली ने किया यह पोस्ट

1013 0

नई दिल्‍ली। भारत को अपनी कप्‍तानी में दो बार विश्‍व विजेता बनाने वाले एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। एक सफल और शानदार करियर के लिए धोनी को बधाई दी जा रही है।

जानिए महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के लिए क्यो चुना ‘पल दो पल का शायर’ गाना

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने भी धोनी के संन्‍यास पर दिल छूने वाली बात कही। कोहली ने ट्वीट कर लिखा कि एक न एक दिन हर क्रिकेटर को अपना यह सफर खत्‍म करना होता है, मगर फिर भी जब इतने करीब से जानने वाला कोई शख्‍स इसकी घोषणा करता है तो आप अधिक भावुक हो जाते हैं। आपने देश के लिए जो किया, वो हमेशा सभी के दिल में रहेगा।

https://www.instagram.com/p/CD6lUbcluL6/?utm_source=ig_web_copy_link

मगर जो सम्‍मान और उत्‍साह आपसे मिला है, वो हमेशा मेरा रहेगा। दुनिया उपलब्धि देखती है और मैं इंसान को देखता हूं। कप्‍तान हर चीज के लिए शुक्रिया। आपके लिए मैं सिर झुकाता हूं। धोनी के संन्‍सास की घोषणा करने के कुछ ही देर बाद संन्‍यास लेने वाले सुरेश रैना को भी कोहली ने शानदार करियर के लिए बधाई दी। कोहली ने लिखा कि शानदार करियर के लिए बधाई भावेश।

दिलीप जोशी ने शेयर की 37 साल पुरानी फोटो के साथ लिखा यह पोस्ट

एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट डालकर अपने संन्यास का ऐलान किया है। धोनी ने अपने करियर की कुछ खास तस्वीरों का एक वीडियो बनाया और उसके बैकग्राउंड में महान गायक मुकेश का गाया गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ लगाया।

ये धोनी का फेवरेट गाना है और उन्होंने कई मौकों पर इसे गुनगुनाया भी है। धोनी ने एक छोटी सी लाइन लिखकर अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, ‘आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।’

Related Post

CM Bhajan Lal released the poster of Bhagwat Katha

CM भजनलाल ने किया वृद्धाआश्रम में आयोजित भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

Posted by - April 8, 2025 0
भीलवाडा। श्री निबार्क पारमार्थिक सेवा संगठन (ट्रस्ट) एवं ओम शान्ति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम के तत्वावधान में मंगरोप रोड स्थित ओम…
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

सीएम योगी बोले- गंगा हमारी केवल आस्था ही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था भी है

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी है। इस बात को…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट : मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रवाना

Posted by - September 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से…