Konkona divorced from Ranveer Shorey

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा ने रणवीर शौरी से लिया शादी के पांच साल बाद ऑफिशियली तलाक

1619 0

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा  और रणवीर शौरी अब ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। अलग होने के पांच साल बाद दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। दोनों ने 2010 में शादी की थी और साल 2011 में एक्ट्रेस ने बेटे हारून को जन्म दिया था। इसके बाद 2015 में कोंकणा सेन शर्मा ने पति रणवीर शौरी से अलग होने की घोषणा की थी और इस फैसले के पांच साल बाद अब दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है।

देखिए लोग सोशल मीडिया पर ऐसे मना रहे स्वतन्त्रता दिवस

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 अगस्त को दोनों ने कानूनी तौर पर एक-दूसरे को तलाक दे दिया। कोंकणा सेन शर्मा की वकील अमृता साठे पाठक ने कहा कि ‘सभी कानूनी कार्यवाही अब समाप्त हो गई है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को तलाक दिया है।

कोंकणा और रणवीर 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। तब से दोनों दोस्त बने हुए हैं। वहीं बात करें दोनों के बेटे हारून की कस्टडी की तो दोनों को ही हारून की कस्टडी मिल रही है। दोनों ने संयुक्त रूप से बच्चे की परवरिश का फैसला लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा, भूमि पेडनेकर के साथ जल्द ही अलंकृता श्रीवास्तव की ‘डॉली-किट्टी और वो चमके सितारे ‘ में नजर आएंगी। यह फिल्म कोरोना वायरस के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर ही रिलीज होगी।

Related Post

CM Yogi

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट…
महाशिवरात्रि

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर ये वस्त्र करें धारण, तो शिव जी होंगे प्रसन्न

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन व्रत और उपवास करने का…
हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक नहीं, ICMR बोला- भारत में नहीं मिला दुष्प्रभाव

Posted by - May 26, 2020 0
नई दिल्ली। आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में हुए अध्ययनों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कोई अहम दुष्प्रभाव सामने नहीं आए…
Akhilesh Yadav

पत्रकारों से बदसलूकी के मामले में अखिलेश यादव सहित 20 लोगों पर FIR दर्ज

Posted by - March 13, 2021 0
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत 20 लोगों के खिलाफ पत्रकारों से बदसलूकी मामले में…