इम्यूनिटी

इम्यूनिटी बढ़ानी है तो रात में सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, ऐसे करें तैयार

1053 0

नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस मौसम में कई तरह के वायरल संक्रमण का खतरा रहता है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो हमारा शरीर इन वायरल संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो जाएगा। कोरोना से बचने के लिए भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है।

सुपुर्द-ए-खाक हुए ‘सूरमा भोपाली’, नम आंखों से परिजनों व सितारों ने दी अंतिम विदाई

कई शोधों में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत है, उन्हें कोरोना वायरस से आसानी से संक्रमण नहीं हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना काफी आवश्यक है। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आप स्वस्थ रहेंगे।

आज हम आपको इम्यूनिटी को बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। आप इस ड्रिंक को घर में आसानी से बना सकते हैं।

ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

पानी में भीगे हुए छुहारे- 3, 4
पानी में भीगे हुए बादाम- 3,4
दूध- 1 गिलास

सबसे पहले भिगोकर रखे हुए बादाम और छुहारे को ग्राइंडर में डालकर बारीक बना लें। ग्राइंडर को चलाने से पहले ग्राइंडर में दूध डाल लें। ग्राइंडर को 3 मिनट तक चलाएं। तीन मिनट में बादाम और छुहारे बारीक हो जाएंगे। अब इसे दूध वाले गिलास में निकाल लें। अब आपकी ड्रिंक तैयार है, अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।

आप इस ड्रिंक का सेवन नाश्ते में भी कर सकते हैं। रात को सोने से पहले बहुत से लोगों की दूध पीने की आदत होती है, वे लोग दूध की जगह पर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

इस ड्रिंक को बनाने में दूध, बादाम और छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का ये बेहद ही आसान घरेलू उपाय है।

Related Post

CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…
CM Dhami provided appointment letters to 178 candidates.

चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में…