कोरोना के 4000 से अधिक नये मामले

कोरोना के 4000 से अधिक नये मामले 24 घंटे में आए, संक्रमितों की संख्या 67000 पार

918 0

नई दिल्ली ।  देश में  कोविड-19 की महामारी लगातार बढ़ते जा रही है और पहली बार एक दिन में चार हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के 4213 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 67 हजार के आंकड़ों को पार कर गयी और इसी अवधि में 97 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 2206 हो गयी।

कोरोना  बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और ऐसे लोगों की संख्या 20 हजार से अधिक 

देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और ऐसे लोगों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 67,152 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2206 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 20917 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

सरकार ने मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये

मंत्रालय ने सेल्फ आइसोलेशन अथवा होम आइसोलेशन के लिए मानक स्थापित करने तथा चौबीसों घंटे देखभाल करने वाले की उपलब्धता और अपेक्षित सुविधाओं को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी किये हैं। सरकार ने मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये हैं।

महाराष्ट्र में 22171 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 832 लोगों की मौत हो चुकी

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 22171 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 832 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4199 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 8194 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 493 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 2545 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है , जहां अब तक 6923 लोग संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में हालांकि यहां कोरोना के संक्रमण से मौत का मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में इस बीमारी से 73 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2069 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राजस्थान में अब तक 3814 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 107 लोगों की मौत हुई

राजस्थान में भी कोरोना ने तेजी से पैर पसारे हैं , जहां अब तक 3814 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 107 लोगों की मौत हुई है जबकि 2176 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोरेाना संक्रमितों की संख्या सात हजार के पार हो गयी है और यह संख्या 7204 तक पहुंच गई है तथा इसके संक्रमण से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1959 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 3467 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 74 लोगों की मौत हुई है और 1653 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना से 1196 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 30 लोगों की जानें गई है और वहीं 750 लोग ठीक हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1980 और कर्नाटक में 848 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या क्रमश: 45 और 31 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 861 हो गई है और नौ लोगों की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में 185, पंजाब में 31, हरियाणा में 10 और बिहार में छह, केरल में चार, झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो तथा मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Post

CM Yogi

चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, बीजेपी व एनडीए की जीत की गारंटी- योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान/वैशाली/भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
महिला दिवस

महिला दिवस : आधी आबादी के जिम्मे केरल में सीएम की सुरक्षा, रेल संचालन और थाने

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस स्टेशनों के प्रबंधन से लेकर ट्रेन संचालन आधी आबादी करेगी। ऐसा…
CM Dhami

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर पुष्कर धामी सक्रिय, संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर वार्ता की

Posted by - June 3, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हाल ही…
Uttarkashi disaster relief work: Successful rescue operation of passengers continues

धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी-धराली आपदा राहत बचाव को लेकर देहरादून जिला प्रशासन मुस्तैद

Posted by - August 7, 2025 0
राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है,…