रामायण के सुग्रीव का निधन

रामायण के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण ने ट्वीट कर जताया शोक

859 0

मुंबई । लोकप्रिय सीरियल ‘रामायण’ में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर कलानी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्याम सुंदर कलानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही हुई थी।

श्याम सुंदर कलानी के निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल शोक जताया

श्याम सुंदर कलानी के निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है। अरुण गोविल ने ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताया और लिखा कि मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया

वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि हमारे सहयोगी श्याम सुंदर कलानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें।

https://twitter.com/LahriSunil/status/1248142863151456256

Related Post

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन

Posted by - August 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, बसपा ने भी राम मंदिर के मुद्दे…

केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

Posted by - October 13, 2019 0
लखनऊ डेस्क। केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। यह…
अनन्या पांडेय व सोनाक्षी सिन्हा

‘फर्स्ट क्लास’ सॉन्ग पर अनन्या पांडेय व सोनाक्षी सिन्हा का देखें जोरदार डांस Video

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार चंकी पांडेय की बिटिया अनन्या पांडेय ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने…