ऋतिक रोशन लॉकडाउन के बाद करेंगे बड़ा धमाका

ऋतिक रोशन लॉकडाउन के बाद करेंगे बड़ा धमाका, फाइनल हुई ये फिल्म!

972 0

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। इस कारण आम लेकर खास तक हर कोई घर में बंद है। लगभग सभी काम रुके पड़े हैं। हालांकि कई लोगों ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद की प्लानिंग कर ली है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद  1980 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन का रीमेक के साथ  धमाका कर सकते हैं ऋतिक रोशन

बॉलीवुड की बात करें तो हाल ही में एक बड़ी फिल्म को लेकर खास जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन लॉकडाउन खत्म होने के बाद धमाका कर सकते हैं। हालांकि अब इसे लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें कि बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि 1980 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन का रीमेक बनाया जाएगा। धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और जीतेंद्र जैसे बड़े स्टार्स के साथ बनाई थी। इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक की बात काफी तेजी से फैल गई थी।

तनाव के कारण हो सकता है पेट दर्द, लॉकडाउन में ऐसे पाएं छुटकारा

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का लीड एक्टर मिल गया है

हालांकि इस फिल्म के रीमेक की कास्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। खबरें ऐसी भी थीं कि इसे लेकर कुछ भी फाइनलाइज नहीं हो पा रहा है, लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का लीड एक्टर मिल गया है। वह कोई और नहीं बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकी और जूनो फिल्म के रीमेक को लेकर मन बना चुके हैं और ऋतिक का तकरीबन फाइनल किया जा चुका है। बस लॉकडाउन के बाद ऑफिशियल लॉकइन करना बाकी है।

ऋतिक रोशन का थ्रिलर ड्रामा ‘द बर्निंग ट्रेन’ में देखना वाकई दिलचस्प होगा

बात करें फिल्मों की तो वॉर और सुपर 30 जैसी हिट फिल्में देने के बाद ऋतिक को थ्रिलर ड्रामा ‘द बर्निंग ट्रेन’ में देखना वाकई दिलचस्प होगा। आज सुबह उन्होंने पापा राकेश रोशन का वर्कआउट वीडियो शेयर किया जो जबरदस्त चर्चा में रहा था।

Related Post

Nawazuddin Siddiqui

फिल्म ‘सीरियस मैन’ जमीनी हकीकत को करती है पेश : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Posted by - October 3, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने बताया कि उनकी फिल्म ‘सीरियस मैन’ में एक भारतीय के जीवन के…
Sara Ali Khan's 25th birthday

देखिये सारा अली खान के 25 वें जन्मदिन पर करीना ने सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

Posted by - August 12, 2020 0
मुंबई। एक्ट्रेस सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन  सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सारा को फैंस…
फिल्म 83

फिल्म 83 : ‘धड़पडांगो’ डेविल श्रीकांत के लुक में एक्टर जीवा का पोस्टर जारी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 की चर्चा पिछले काफी समय से चर्चा में है। डायरेक्टर कबीर…
Sushant's sister raised Riya

सुशांत की बहन ने उठाया रिया पर जब पैसे नही है तो, वकील की फ़ीस कैसे भरोगी? जाने पूरी वजह    

Posted by - August 29, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी बनी रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू में दिए बयानों पर सुशांत सिंह राजपूत के…