तीजनबाई सीएम योगी से मिली

लखनऊ : पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई सीएम योगी से मिली

938 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। तीजनबाई ने सीएम योगी के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात हुई है। दरअसल तीजनबाई लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।

पद्मविभूषण तीजनबाई को पहला “लोकनिर्मला सम्मान” रविवार को राजधानी लखनऊ में दिया जाएगा

बता दें कि पद्मविभूषण तीजनबाई को पहला “लोकनिर्मला सम्मान” रविवार को राजधानी लखनऊ में दिया जाएगा। इस मौके पर पंडवानी गायिका तीजनबाई के गायन के साथ ही राजस्थान, आसाम, बुन्देलखंड के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोक संस्कृति संस्था सोनचिरैया की ओर से पहला लोक निर्मला सम्मान, पद्मविभूषण तीजनबाई को गोमती नगर संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे परिसर में दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर निजी संस्था की ओर से लोककला के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान होगा। इसमें सम्मान के स्वरूप एक लाख रुपए दिये जाएंगे।

कोरोना संक्रमण को छुपाकर दुबई जा रहे ब्रिटिश नागरिक समेत 20 हिरासत में

छत्तीसगढ़ की गौरव पद्मश्री और पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई की अपनी एक अलग पहचान

बता दें कि हाथ में इकतारा लिए जोशभरे स्वरों के साथ झूमते और सुरों में खोते हुए एक महिला ठेठ पारंपरिक वेशभूषा और परंपरागत आभूषण,माथे पर बड़ी सी गोल बिंदी,कमर पर अदा के साथ रखा हुआ दूसरा हाथ। इन विशेषताओं के अलावा जोश जगाते स्वरों के साथ तान छेडते हुए वह जब गाती है तो देश-विदेश के श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ की गौरव पद्मश्री और पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई की अपनी एक अलग पहचान है।

Related Post

दीपिका पादुकोण का बर्थडे

दीपिका बनीं देश की फीमेल ब्रांड नंबर वन, जानें कितनी पहुंची वैल्यू

Posted by - May 15, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत की फीमेल ब्रांड के तौर दीपिका पादुकोण को चुना गया है। देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड के…
Swachh Festival 2024

धार्मिक स्थल व घाटों पर दिन में दो बार करायें साफ-सफाई: एके शर्मा

Posted by - October 29, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छताः सर्वधनं, स्वच्छताः सर्वरोगहरम्। स्वच्छताः सर्वसुखदं, स्वच्छताः सर्वलक्षणम्। इस श्लोक का अर्थ है कि स्वच्छता ही धन है, स्वच्छता…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…