पश्चिम बंगाल में भाजपा बांट रही है मास्क

कोरोनावायरस : पश्चिम बंगाल में भाजपा बांट रही है मास्क, शशि थरूर ने कसा तंज

1006 0

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक कोरोनावायरस के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 14 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर भाजपा पर तंज कसा है

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता कोरोनावायरस से लोगों को मास्क बांट रहे हैं, जिस पर पार्टी का चुनाव चिन्ह और पीएम नरेंद्र मोदी का नाम छपा हुआ है। वहीं, कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने इसे लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा बंगाल में उन लोगों को मास्क बांट रही है जो कोरोनावायरस और मोदी जी से बचना चाहते हैं।

कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा उन लोगों को मास्क बांट रही है। जो कोरोनावायरस और मोदी जी से बचना चाहते है! बेशक उस विषैले रोग को सूचीबद्ध कर आप मास्क लगाकर उससे बचना चाहते हैं, लेकिन मास्क आपको संक्रामक प्रभाव से बचने में मदद नहीं करता है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय कह रहा है कि भारत सरकार ने कोरोना के कहर को नियंत्रित कर रखा है। यह बात उसी तरह की है कि टाइटेनिक जहाज का कैप्टन यात्रियों से कहे कि वह परेशान न हों, क्योंकि उनका जहाज नहीं डूब सकता है। समय आ गया है कि सरकार एक एक्शन प्लान तैयार करे ताकि इस हालात से निपटा जा सके।

आरएमएल अस्पताल में वायरस की जांच के लिए लगी हैं लंबी कतारें

दिल्ली के लोगों में कोरोनावायरस के प्रति कितनी जागरूकता है इसे आप आरएमएल अस्पताल में लगी लोगों की कतार से ही समझ सकते हैं। यहां जांच कराने वालों की लंबी लाइन लगी हैं।

Related Post

गुंजन सक्सेना

कारगिल युद्ध में शौर्यचक्र विजेता ‘गुंजन सक्सेना’ ने दुश्मनों को चटाई थी धूल, अब Netflix पर देखें फिल्म

Posted by - June 9, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना (gunjan saxena)  को सिनेमाघरों की जगह अब जल्द…
Chardham Yatra

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

Posted by - April 26, 2026 0
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री…
Remedisvir

भारत काे रेमडेसिविर की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी अमेरिकी कंपनी

Posted by - April 27, 2021 0
वाशिंगटन । अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर (Remedesvir) दवा की…
काॅल्विन तालुकेदार्स काॅलेज

काॅल्विन तालुकेदार्स काॅलेज नए शैक्षिक सत्र से बालिकाओं को देगा प्रवेश

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। काॅल्विन तालुकेदार्स कॉलेज अपने 130 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नए शैक्षिक सत्र (2020-2021) से बालिकाओं के लिए…