मानुषी छिल्लर

पृथ्वीराज फिल्म को लेकर उत्साहित हैं : मानुषी छिल्लर

1041 0

मुंबई । मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर उत्साहित हैं। मानुषी फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। वह इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी को लेकर मानुषी का कहना है कि उन्हें बचपन से ही पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की स्टोरी में रुचि रही है।

श्रीदेवी और अमरीश पुरी को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- इनको करते हैं मिस

मानुषी ने कहा कि उनके लिए यह एक संयोग की बात है कि उनकी पहली फिल्म ऐसी ऐतिहासिक कहानी पर  है आधारित

मानुषी ने कहा कि उनके लिए यह एक संयोग की बात है कि उनकी पहली फिल्म ऐसी ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें उनकी बचपन से ही रुचि थीं। मानुषी ने कहा कि भारतीय इतिहास की सबसे आकर्षक और खूबसूरत राजपूत राजकुमारी की भूमिका निभाते हुए मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

अमिताभ ने गुलाबो सिताबो को दिया शॉर्ट नेम, जानें क्या होगा नया नाम?

जब मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट विस्तार से सुनाई गई तो इस बात को सोचकर ही मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ गई

जब मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट विस्तार से सुनाई गई तो इस बात को सोचकर ही मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ गई कि मैं एक ऐसी कहानी सुन रही हूं, जिसे मैने स्कूलिंग के दिनों में सबसे ज्यादा पढ़ने में दिलचस्पी ली थी। मानुषी ने कहा कि पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी भारत के इतिहास की सबसे सुंदर प्रेम कहानियों का एक अध्याय है और मुझे राजकुमारी संयोगिता को जीने का मौका मिला, ये मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। डॉ. चंद्रप्रकाश निर्देशित यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

Related Post

CM Devendra Fadnavis

इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुम्भ, योगी सरकार बधाई की पात्र : देवेन्द्र फडणवीस

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे,…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को सरोवरों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने के दिये निर्देश

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अमृत-20 योजना के अन्तर्गत 23 नगरीय निकायों…
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से लगाई गुहार, मांगी विदेश जाने की इजाजत

Posted by - May 11, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। 200 करोड़ रुपये की…