CM Vishnudev Sai's Japan visit

PM मोदी की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: विष्णुदेव साय

193 0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। ओसाका एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ सप्ताह की धूम मची हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी जापान यात्रा के बारे में चर्चा की।

भारत–जापान संबंधों पर बल

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से यह संबंध और भी मजबूत होंगे। इससे तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ेगा तथा दोनों देशों की जनता को लाभ होगा।

ओसाका में छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में कल से छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह की शुरुआत हुई है। यह भारत की संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का बड़ा अवसर है।

सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक पहचान

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक पहचान मिलेगी। इससे निवेश व सहयोग के नए अवसर बनेंगे और प्रदेश तथा देश दोनों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने रविवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर…
PM Modi

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे है अपडेट

Posted by - November 24, 2023 0
देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Tunnel) में फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी बेहद…