मैजिकल शो

पल भर में ही आंखों के सामने से गायब हो गयी युवती, आश्चर्य में पड़े दर्शक

894 0

न्यूज़ डेस्क। आज के दौर को ऐसे ही नहीं टेक्नोलॉजी दुनिया का नाम दे दिया गया हैं क्योंकि आज के समय में साइन्स इतना आगे बढ़ चुका हैं कि जो हम सोच भी नहीं सकते वो चीज भी ये साइन्स कर दिखा रहा है। वैसे तो हमने जादूगर के द्वारा बहुत से मैजिकल टर्म देखें हैं लेकिन साइन्स के द्वारा बना एक मैजिकल शो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक युवती पल भर में ही आंखों के सामने से गायब हो जाती हैं।

बता दें फिजिक्सि एस्ट्रोनॉमी डॉट ओआरजी ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक युवती पारदर्शी कपड़े जैसी कोई चीज अपने हाथ में ली है। उसकी विशेषता यह है कि उसके आर-पार साफ-साफ देखा जा सकता है। वह युवती उस कपड़े जैसी चीज को अपनी कमर से नीचे लपेट लेती है, ऐसा करने से उसके शरीर का नीचला हिस्सा मानो जैसे गायब हो गया हो। उसके पीछे की चीजें साफ-साफ दिखाई देती हैं।

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

युवती फिर धीरे-धीरे उस कपड़े जैसी चीज से अपने शरीर को ढंक लेती है। देखते ही देखते वो अचानक गायब हो जाती है। उसके पीछे का सारा दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जैसे कि वह वहां पर मौजूद ही न हो। आप भी इस वायरल वीडियो को देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

फिजिक्सि एस्ट्रोनॉमी डॉट ओआरजी ने इस वीडियो को 25 फरवरी 2020 को शेयर किया था, जिसे अब तक एक लाख 74 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक 2500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 807 बार रिट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर अधिकतर लोग आश्चर्यचकित हैं तो कुछ लोग इसे फेक भी बता रहें। कुछ लोग इस नई तकनीक को स्मार्ट स्किन या मैजिक क्लॉथ बता रहे हैं, जिसे सेना इस्तेमाल करती है। कुछ का कहना है कि ये एक ग्रीन स्क्रीन तकनीक है।

Related Post

President Ram Nath kovind In jabalpur

सभी हाई कोर्ट को अपने निर्णयों का हिंदी में अनुवाद कराना चाहिए : राष्ट्रपति

Posted by - March 6, 2021 0
जबलपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यहां ऑल इंडिया…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनी बन सकती है ये तिकड़ी

Posted by - January 12, 2020 0
नई दिल्ली।अभी हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव  में सहयोगी दलों के साथ तालमेल न बिठा पाने का बड़ा नुकसान भाजपा…