निर्भया केस

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

891 0

नई दिल्ली। आज सोमवार को दोषियों की सभी याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इन्ही तैयारियों के बीच अभी थोड़ी देर में तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण होगा। निर्भया के इन चारों दोषियों का जेल में आज आखिरी दिन और रात है। कल यानि 3 मार्च को सुबह 6 बजे इन चारों दोषियों की फांसी होनी है।

बता दें कि आज सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने निर्भया के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) को खारिज कर दिया है, साथ ही पीठ ने फांसी पर रोक लगाने की पवन की अर्जी भी खारिज कर दी।

‘ब्लैक फ्राइडे’ का दर्द भूला शेयर बाजार! जोरदार बढ़त के साथ सेंसेक्स पहुंचा इतने के पार

वहीं अब निर्भया के 2 दोषियों अक्षय सिंह और पवन कुमार गुप्ता की डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट खारिज कर दिया है। साथ ही फांसी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही हैं कि पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को खारिज कर दिया और 2 बजे फिर से सुनवाई रखी हैं। इसी बीच तिहाड़ प्रशासन कानूनी सलाह ले रहा है।

Related Post

बीजेपी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा, अभिभाषण तक न पढ़ सके राज्यपाल

Posted by - July 2, 2021 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना हुआ कि…
Savin Bansal

सुबह-सुबह किसान बन डीएम सविन पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग…