smartphone

टेलीविजन, कैमरे, अलार्म घड़ियों की जगह स्मार्टफोन ने लिया : रिपोर्ट

911 0

नई दिल्ली। बदलती प्रौद्योगिकी के दौर में स्मार्टफोन लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। साइबर सुरक्षा संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी नॉर्टन लाइफलॉक इंक की इंडिया डिजिटल वेलनेस रिपोर्ट के दूसरे संस्करण के अनुसार, टिअर-1 शहरों में करीब 91 प्रतिशत लोग मानते हैं कि स्मार्टफोन ने टेलीविजन की जगह ले ली है।

मोबाइल फोन खो जाने या छूट जाने की स्थिति में पुरुषों की तुलना में  अधिक घबरा जाती हैं महिलाएं

इसके अलावा स्मार्टफोन ने 87 प्रतिशत लोगों के अनुसार कैमरे की, 80 प्रतिशत लोगों के अनुसार अलार्म घड़ी की और 72 प्रतिशत लोगों के अनुसार संगीत उपकरणों की जगह ले ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल फोन खो जाने या छूट जाने की स्थिति में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक घबरा जाती हैं। सर्वेक्षण में शामिल 73 प्रतिशत महिलाओं ने और 64 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि यदि वे घर पर ही स्मार्टफोन भूलकर बाहर निकल जाते हैं, तो वे घबरा जाते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 72 प्रतिशत महिलाओं और 60 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे स्मार्टफोन के बिना नहीं रह सकते हैं।

एक दिन में 40 सिगरेट पीने वाली हॉलीवुड सिंगर ने अब धूम्रपान किया बंद

नॉर्टन लाइफलॉक के निदेशक (भारत) रितेश चोपड़ा ने कहा कि स्मार्टफोन और डेटा के सस्ते होते जाने से हम अपने जीवन की कई चीजों का विकल्प ऑनलाइन तलाशने लग गये हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय इस बात को लेकर सजग भी रहना चाहिये कि उनकी जानकारियों का दुरुपयोग किया जा सकता है।

Related Post

कोरोना की चपेट में हॉलीवुड अभिनेत्री

हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया 

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की अभिनेत्री राशेल मैथ्यू कोरोना वायरस के शिकार हो गई हैं। “फ्रोजन 2′ स्टार राशेल मैथ्यू कोविड-19…
संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…
CM Dhami

बीसी खण्डूडी ने मनाया 91वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Posted by - October 1, 2024 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) बीसी खण्डूडी ने मंगलवार को अपना 91वां…