Flower Bouquets

फूलों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में ये टिप्‍स होंगी मददगार

1753 0

नई दिल्ली। फूलों से घर को सजाना हर किसी को अच्‍छा लगता है। अगर घर के किसी कोने में रखे फूलों के गुलदस्ते (Flower Bouquets) कमरे की शोभा में चार चांद लग जाता है। जहां खुद को यह अच्‍छे लगते हैं, तो वहीं आने वाले मेहमानों को भी यह बहुत भाते हैं।

एस्प्रिन दवा इन जानलेवा बीमरारियों में भी है कारगर, स्टडी में खुलासा

हालांकि जब यह मुर्झाने लगते हैं, तो इनकी खूबसूरती जैसे गुम होने लगती है। साथ ही इनकी महक अक्सर बदबू में बदल जाती है। ऐसे में हम सोचते हैं कि इन्‍हें किस तरह लंबे समय तक फ्रेश रखा जाए। तो इसके लिए ज्‍यादा कुछ नहीं करना है, बस थोड़े उपाय करके ही आप अपने घर के गुलदस्‍तों में लगे फूलों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं।

हर दूसरे या तीसरे दिन  जरूर बदल दें पानी

इस बात का भी पूरा ध्‍यान रखें कि आपके फ्लावर वास का पानी हर दूसरे या तीसरे दिन जरूर बदल दिया जाए। इससे फूल ताजा बने रहेंगे और इसमें बदबू नहीं आएगी।

तांबे के वास है बेहतर

कांच के वास में लगे फूल सबको अच्‍छे लगते हैं। मगर इनमें ये लंबे समय तक ताजा बने नहीं रह पाते हैं। इसलिए फूलों को तांबे के वास में लगाएं। इससे यह लंबे समय तक ताजा बने रहेंगे।

सफाई का रखें पूरा ध्‍यान

कुछ लोग घरों में आर्टिफिशियल फूल भी लगाते हैं। इससे रोज रोज बदलने का झंझट तो नहीं होता, लेकिन इनकी सफाई पर ध्‍यान न दिया जाए तो ये अच्‍छे नहीं लगते। इसलिए इनकी सफाई पर पूरा ध्‍यान दें।

हटा दें मुर्झाई पत्तियां

कई बार हम गुलदस्ते में लगे फूलों की खराब और मुर्झाई पत्तियां उनसे अलग नहीं करते। इससे भी ये देर तक फ्रेश नहीं रहते और मुर्झाने लगते हैं। इसलिए जो पत्तियां या फूलों की पंखुड़ियां मुरझा गई हों, उनकी छंटाई कर दें। इससे आपके गुलदस्ते के फूल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।

Related Post

CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में बड़ा फैसला, पुलिस को मिलेंगे बुलेट प्रूफ गाडिय़ां और कॉलेजों को कंप्यूटर

Posted by - June 26, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस स्ट्रीम के 729 क्लस्टर स्कूलों में…
CM Bhajan lal Sharma, Rajendradas Devacharya

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रैवासा पीठ के 18वें पीठाधीश्वर बने राजेंद्रदास देवाचार्य

Posted by - September 15, 2024 0
सीकर। रैवासा पीठ के उत्तराधिकारी राजेंद्र दास देवाचार्य (Rajendradas Devacharya ) चादरपोशी के बाद पीठ के 18वें पीठाधीश्वर बन गए…
CM Vishnu Dev Sai

PM आवास की चाबी पाकर भावुक हुई शम्मी दुर्गम, मुख्यमंत्री को दिया माँ की तरह आशीर्वाद

Posted by - May 16, 2025 0
बीजापुर। बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के ग़लगम गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक क्षण ने…
CM Yogi

रामराज्य की आधारशिला को मजबूत करने की प्रथम भूमि कर्नाटक मानी जाती: सीएम योगी

Posted by - September 1, 2022 0
बंगलुरु। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को श्रीधर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ…