सीबीएसई

दिल्ली हिंसा : CBSE ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गुरुवार को होने वाली परीक्षा स्थगित की

976 0

नई दिल्ली। सीबीएसई (CBSE) ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गुरुवार होने वाली  निर्धारित विषय की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। दिल्ली के बाकी इलाकों में परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर ही होंगी। एग्जाम की अगली तारीख की जानकारी छात्रों को जल्द ही दी जाएगी।

CBSE ने 12 वीं क्लास की इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश इलेक्टिव सी, इंग्लिश कोर शामिल

उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए जो परीक्षा स्थगित हुई है उसमें 12 वीं क्लास की इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश इलेक्टिव सी, इंग्लिश कोर शामिल हैं।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों व माता पिता को होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।

उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली  परीक्षा स्थगित

उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर पूर्व दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 घायल हुए हैं।

मुंह में सांप दबाए नजर आई करिश्मा तन्ना, ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे 

दिल्ली  हाईकोर्ट ने दिए थे ये निर्देश

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के जिन छात्रों के बोर्ड परीक्षा केंद्र हिंसा से प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हैं। उन्हें अगले 10-15 दिनों के लिए परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में एक बार में बताया जाए न कि रोज-रोज के आधार पर।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने कहा कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में हालात खराब हो रहे हैं तथा वहां और मौतें हुई हैं, इसलिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को अगले 10-15 दिनों के लिए कोई फैसला लेने की जरूरत है।

Related Post

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

राम मंदिर पर सरकार का बड़ा दांव, सुप्रीम कोर्ट में दी गैर विवादित भूमि लौटाने की अर्जी

Posted by - January 29, 2019 0
नई दिल्ली। राम मंदिर विवाद मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा दांव चला है। सरकार ने अयोध्या विवाद मामले में…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : इन वीरों को शौर्य चक्र, 54 लोगों को मिला जीवन रक्षा पदक

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाएगा। इस मौके पर आतंकियों को मुंहतोड़…