Anti Bullying App

छेड़छाड़ से तंग होकर नौ साल की बच्ची ने बनाया Anti Bullying App

1049 0

नई दिल्ली। लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की आए दिन होती रहती हैं, लेकिन लोक लज्जा के डर से कई बार तो वह इसके खिलाफ आवाज उठाना भी जरूरी नहीं समझती हैं। लड़कियों को लगता है कि अगर वह छेड़खानी के बारे में बताएंगी तो फिर उनका नाम बदनाम हो जाएगा, लेकिन इस सबके इतर स्कूल में होने वाली ऐसी ही धमकियों परेशान होकर शिलांग की एक बच्ची ने एंटी बुलिंग ऐप बनाया है।

मैदाईबाहुन मोंजा ने बनाया है Anti Bullying App 

इस ऐप को मैदाईबाहुन मोंजा ने बनाया है। ये बच्ची कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल में मिलने वाली धमकियों से परेशान होकर मैदाईबाहुन मोंजा ने Anti Bullying App बनाया है। जिसकी राज्य सरकार ने भी सराहना की है।

दाईबाहुन मोंजा का कहना है कि वह जब नर्सरी में थी, तभी से  मिल रही थीं धमकियां

दाईबाहुन मोंजा का कहना है कि वह जब नर्सरी में थी, तभी से धमकियां मिल रही थीं। इससे मुझे प्रभावित किया। इससे परेशान होकर मैंने इस परेशानी का हल निकालने का फैसला किया। मैं नहीं चाहती थी कि कोई और बच्चा इस तरह की घटनाओं का सामना करे। उसने बताया कि छात्रों के एक समूह ने एक बार उसके खिलाफ गैंग बना लिया था। दूसरे छात्रों से भी बात न करने को कहा। उनमें से एक ने मेरे पैरों पर मुहर लगा दी थी।

तेजी से वजन बढ़ाने के ये पांच उपाय, फॉलो किया तो मिलेगी हेल्दी बॉडी! 

Anti Bullying App का इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान

मोंजा ने बताया कि Anti Bullying App का इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान है। इस ऐप की मदद से यूजर को धमकी देने वाले के नाम सहित पूरी घटना का विवरण देना होगा। इसके साथ ही इस ऐप की मदद से व्यक्तिगत रूप से भी संबंधित व्यक्तियों को संदेश भेजा जा सकता है।

मोंजा की मां दासुमलिन मोंजा ने बताया कि उसने पिछले साल सितंबर में एक ऐप-डेवलपमेंट कोर्स में दाखिला लिया था। इसके बाद कुछ महीनों में उसने ऐप डेवलप करना सीख लिया। विप्रो अप्लाइंग थॉट्स इन स्कूल्स और टीचर फाउंडेशन ने 2017 में एक सर्वे किया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि भारत में 42 प्रतिशत बच्चों को स्कूलों में तंग किया जाता है।

Related Post

Amit Shah

पर्यटकों को बड़ी सौगात, वाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज पर बना इंडो-पाक व्यू पॉइंट

Posted by - April 10, 2022 0
बनासकांठा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के नादाबेत (Nada Bet) में…
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने दिया सख्त निर्देश, कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास

Posted by - May 16, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित…
CM Dhami

सचिवालय में नई कार्य संस्कृति से कार्य हो: सीएम धामी

Posted by - December 27, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान’ के संबंध में अनुभाग अधिकारियों…

मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सिंधिया, सर्बानंद, चुनावी राज्यों पर फोकस

Posted by - July 7, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, इसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा साथ ही…

अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों को गिर तार किया

Posted by - February 27, 2021 0
राजधानी की गोमतीनगर विस्तार, गोसाईगंज और काकोरी पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबारियों को गिर तार किया है।…