I love You

वैलेंटाइन डे : जिद पर अड़ीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- पहले आप बोलो I love You…

1532 0

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड कलाकारों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का वीडियो भी सामने आया है। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्वशी रौतेला का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है

https://www.instagram.com/p/B8gOZn2hbm4/?utm_source=ig_web_copy_link

 

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह वीडियो वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप I love You बोलो

उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को करीब 11 लाख से ज्यादा देखा जा चुका है। फैन्स उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप I love You बोलो। इससे पहले उर्वशी रौतेला का यह अंदाज फैन्स ने नहीं देखा था। बीते दिनों खबर आई थी कि उर्वशी रौतेला अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लाखों रूपये चार्ज करती हैं और इस मामले में वह सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। उर्वशी रौतेला दुबई की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

https://www.instagram.com/p/B8S9YYmBIVS/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में उर्वशी रौतेला का गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ

बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला का गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ है। इस गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे। उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग ‘लव डोज’ में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।

Related Post

ग्रैमी अवॉर्ड्स

ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिशेल ओबामा, लेडी गागा और बिली इलिश का रहा जलवा , देखें लिस्ट

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। सबसे…

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आयुष्मान-विक्की सहित इनको मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हो गई है. फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म सहित तीन अवॉर्ड जीते है…

ईशा और आनंद पीरामल की शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहुँचीं कई बड़ी हस्तियाँ

Posted by - December 15, 2018 0
मुंबई। शादियों के सीजन में साल की सबसे शाही शादी की खबरें सुर्ख़ियों में है। जहाँ अंबानी परिवार ने ईशा…

बॉक्स ऑफिस पर दिखा ‘छिछोरे’ का क्रेज, साहों को मिली जबदस्त टक्कर

Posted by - September 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर छिछोरे 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले…