आतंकी मुठभेड़

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सीआरपीएफ के दो कमांडो शहीद

940 0

 बीजापुर। अपने नापाक हरकतों के जरिए आए दिन हर रोज ये आतंकी नए-नए वारदात को अंजाम देने के साजिश में लगे रहते हैं। इसी तरह आज सोमवार को भी आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया। यह मुठभेड़ आज ओमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुआ।

इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ हैं जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो शहीद हो गए। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

किम जोंग ने अपनी बहन को दहेज में इतनी कीमती चीज देने का किया ऐलान, रखी शर्त 

अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब 10:30 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा, ‘सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई।’ सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियों में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं।

Related Post

कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो में खुलासा: इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे…
cm dhami

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की दी बधाई

Posted by - October 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ( Bhuvan Chandra…
Gold and silver

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी,जानें ताजा भाव

Posted by - November 18, 2020 0
मुंबई । अंतराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं (सोने-चांदी) के दाम में उतार-चढ़ाव देखे को मिला। इसी बीच बुधवार को…