पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन

कानपुर : प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन, शोक की लहर

925 0

कानपुर। पद्मश्री विजेता साहित्यकार 83 वर्षीय गिरिराज किशोर का रविवार सुबह उनके निवास पर निधन हो गया है। मुजफ्फरनगर निवासी गिरिराज किशोर कानपुर में बस गए थे। यहां के शूटरगंज में रहते थे। गिरिराज किशोर के निधन से साहित्य के क्षेत्र में शोक छा गया। सोमवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गिरिराज हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ-साथ एक सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे

गिरिराज हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ-साथ एक सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे। इनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहे हैं।

भारत रक्षा उत्पादन क्षेत्र में पूरी दुनिया में बड़ी हस्ती होकर उभरेगा : राजनाथ सिंह 

इनका उपन्यास ढाई घर अत्यन्त लोकप्रिय हुआ

इनका उपन्यास ढाई घर अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था। वर्ष 1991 में प्रकाशित इस कृति को 1992 में ही साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गिरिराज किशोर द्वारा लिखा गया पहला गिरमिटिया नामक उपन्यास महात्मा गांधी के अफ्रीका प्रवास पर आधारित था, जिसने इन्हें विशेष पहचान दिलाई।

आईआईटी कानपुर में कुलसचिव रहे पद्मश्री गिरिराज किशोर का जन्म 8 जुलाई 1937 को मुजफ्फरनगर में हुआ था

साहित्यकार व आईआईटी कानपुर में कुलसचिव रहे पद्मश्री गिरिराज किशोर का जन्म 8 जुलाई 1937 को मुजफ्फरनगर में हुआ था। उनके पिता जमींदार थे। गिरिराज जी ने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया और स्वतंत्र लेखन किया।

Related Post

kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

Posted by - August 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) से आज साेमवार काे यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण…
DELHI FIRING CASE

फिल्मी अंदाज में कैदी को लेकर फरार हुए बदमाश, अस्पताल में हुई पुलिस बदमाशों की मुठभेड़

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में कैदी को मेडिकल के लिए लाए पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग (Deilhi Police…