Summer

गर्मी की चपेट में रहेगी दिल्ली, तापमान होगा 44 डिग्री सेल्सियस पार

722 0

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना के साथ दिल्ली (Delhi) भीषण गर्मी (Summer) की चपेट में रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने सुबह 8:30 बजे अपने जारी बुलेटिन में कहा कि “पश्चिम मध्य प्रदेश (West Madhya Pradesh), विदर्भ और जम्मू, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बहुत अधिक है। तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में भी अधिक गर्मी (Summer) बढ़ रही है।

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी (Summer)

मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है, दिल्ली में 12 साल में सबसे गर्म अप्रैल का दिन गुरुवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गर्मियों में लू से बचने का आसान उपाए, इन चीजों का करें सेवन

SAFAR के अनुसार

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, सुबह 9 बजे के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 और 100 “संतोषजनक”, 101 और 200 “मध्यम”, 201 और 300 “खराब”, 301 और 400 “बहुत खराब” और 401 और 500 “गंभीर” माना जाता है।

गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल

Related Post

नवरात्रि साधना

कोरोनावायरस से लड़ने में मजबूत रणनीति बनाएं सार्क देश : पीएम मोदी

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को वैश्विक समस्या करार दिया है। इसके साथ ही सार्क…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद सरकारी अस्पताल में हुए भर्ती

Posted by - August 27, 2021 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया…
Jan Aushadhi kendra

सरकारी जन औषधि केंद्रों पर लगे ताले, प्राइवेट जनऔषधि केंद्रों से लाइव जुड़ेंगे पीएम

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। देशभर में इस समय जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas 2021) समारोह मनाया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री…