रोजगार मेला

एमआईटी मेरठ में आठ फरवरी को 8921 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला

816 0

लखनऊ। सेवायोजन विभाग और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एमआईटी संयुक्त रूप से एक वृहद रोजगार मेला आठ फरवरी को एमआईटी मेरठ में आयोजित होगा। इसमें पूरे देश की करीब 73 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी। इस मौके पर रोजागार पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों और छात्रों की 8921 पदों पर भर्तियां होंगी।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कि पिछली सरकारों की अपेक्षा इस बार चार गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा

यह जानकारी सेवायोजन निदेशालय सभागार में मंगलवार आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दी। इस अवसर पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कि पिछली सरकारों की अपेक्षा इस बार चार गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा गया है। पिछले वर्ष एक अप्रैल से 31 जनवरी 2020 तक कुल 603 रोजगार मेले प्रदेश भर में आयोजित हुए, जिनमें 91864 अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा गया है। इस दौरान रोजगार के साथ अभ्यर्थियों के करियर काउंसलिंग के 2120 कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिनमें करीब तीन लाख छात्रों ने भाग लिया।

सुपरमॉडल बेला हदीद का भी किया उत्पीड़न, शरीर का माप लेते समय… 

34 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

34 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों संग छात्रों को मिलेगा मौका सेवायोजन पोर्टल पर तीन फरवरी तक तकरीबन 3389105 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया है। इन्हें सेवायोजन की तरफ से रोजगार मेले लगाकर चयनित होने के अवसर दिए जा रहे हैं। वहीं मेरठ में आयोजित मेले में सेवायोजन पोर्टल के पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ अन्य छात्र भी भाग ले सकेंगे। छात्रों को इसके लिए एमआईटी की वेबसाइट www.mitmeerut.ac.in पर पंजीकरण कराना होगा।

20 मई तक पूरे प्रदेश में 25 रोजगार मेले का आयोजन

प्रदेश के 25 जिलो में लगेंगे मेले सेवायोजन पांच फरवरी से लेकर 20 मई तक कुल 25 रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है। इसमें पांच फरवरी को फतेहपुर में मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसके बाद प्रयागराज, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, महोबा, हाथरस, सीतापुर, आगरा, हरदोई, चन्दौली, अमरोहा, उन्नाव, वाराणसी, सहारनपुर, सोनभद्र, मैनपुरी, कासगंज, संभल, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जौनपुर में मेले आयोजित होंगे। इस दौरान सेवायोजन विभाग के निदेशक कुणाल सिल्कु, उपनिदेशक पीके पुण्डीर, एमआईटी कॉलेज के चेयरमैन पुनीत अग्रवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

रायबरेली जिला पंचायत चुनाव कांग्रेस के गड़ में भी बीजेपी की जीत

Posted by - July 3, 2021 0
सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में शनिवार को हुए हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा…
CM Dhami

सीएम धामी ने बागेश्वर में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

Posted by - January 2, 2024 0
बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को कपकोट, बागेश्वर में विकास खण्ड कपकोट से केदारेश्वर मैदान तक आयोजित…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में कराया अपने दोनों पुत्रों का यज्ञोपवीत संस्कार

Posted by - February 4, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हरिद्वार में अपने दोनों बेटों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस…
Kashmiri Pandit

नमाज के बाद मौलवियों ने कश्मीरी पंडितों से की अपील, घाटी छोड़कर न जाएं…

Posted by - June 4, 2022 0
श्रीनगर: पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी लगातार कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) समेत गैर मुस्लिम लोगों को अपना निशाना…
रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…