कपिल देव

महेंद्र सिंह धोनी रिटायर हुए, यह हमारा नुकसान होगा : कपिल देव

964 0

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरज का रविवार को दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला है। टीम में उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया गया है। ऋषभ पंत को टीम से बाहर किए जाने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी । इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी के संन्यास को लेकर भी बातचीत की है।

कपिल देव ने कहा कि ऋषभ पंत को अपने विरोधियों को गलत साबित करना होगा

कपिल देव ने कहा कि ऋषभ पंत को अपने विरोधियों को गलत साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही बेहतर तरीके से की थी, लेकिन बाद में वह अपने बल्ले और विकेटकीपिंग से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

फिल्म ’83’ को लेकर अब क्रिकेटर कपिल देव का आया बड़ा बयान 

ऋषभ पंत बहुत ही प्रतिभावान

कपिल देव ने कहा कि ऋषभ पंत बहुत ही प्रतिभावान है। ऋषभ पंत को एक बार फिर फॉर्म में आकर और रन बनाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना होगा। उन्होंने ऋषभ पंत की जगह टीम मे केएल राहुल को रखे जाने को लेकर कहा कि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वह किसको खिलाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि मैं इन चीजों के बारे में नहीं जानता। टीम को तय करना है कि कौन ओपन करता है, कौन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करता है? बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद केएल राहुल को टीम में मौका दिया गया था, जिसके बाद केएल राहुल ने भी टीम में अच्छा प्रदर्शन किया।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कपिल देव ने कहा कि वह जब भी वह रिटायर होंगे तो यह हमारा व्यक्तिगत नुकसान होगा। उन्होंने इतने सालों तक देश की सेवा की है। एक दिन उन्हें रिटायर होना है। वह मैच नहीं खेल रहे हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि वह कब संन्यास लेंगे?

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा

Posted by - June 24, 2025 0
वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता…

डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

Posted by - July 1, 2021 0
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि…
CM Dhami

प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - February 27, 2026 0
जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स…