सोने-चांदी के रेट

इस कारण सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानें आज का वायदा भाव

1191 0

बिजनेस डेस्क। आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जबकि वहीं गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। यह तेजी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट की वजह से देखने को मिल रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 96 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,780 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

सोना के नया भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की कमजोरी पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने का दाम बढ़ा है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने में फायदेमंद और कई गुणों से भरपूर है गाजर का जूस

इतनी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 238 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोना 1,558 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Post

रमजान में लॉकडाउन का हो पालन

रमजान में लॉकडाउन, कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग का प्रभावी ढंग से हो पालन

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं केंद्रीय वक्फ परिषद अध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने रमजान के पवित्र महीने…
Bijpaur Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढ़ेर, फायरिंग जारी

Posted by - January 12, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर…
CM Dhami

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से…