जामिया फायरिंग

CAA पर ओवैसी ने शाह को दी चुनौती, बोले- ममता और अखिलेश से नहीं मुझसे बहस करो

1241 0

नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) पर बहस की चुनौती दी है। बता दें कि अमित शाह ने बीते मंगलवार को लखनऊ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को बहस की चुनौती दी थी।

अमेरिका पहुंचा कोरोना वायरस, डब्ल्यूएचओ ने बुलाई आपात बैठक 

ओवैसी ने कहा कि उनके साथ बहस क्यूं? मेरे साथ बहस करो। मंगलवार को करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर बहस करने के लिए तैयार हैं। ओवैसी ने कहा कि तुम्हें मेरे साथ बहस करनी चाहिए। मैं यहां हूं। मेरे साथ बहस क्यों नहीं करते?

ओवैसी ने कहा कि दाढ़ी वाले आदमी के साथ होनी चाहिए बहस

उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि बहस दाढ़ी वाले आदमी के साथ होनी चाहिए। मैं उनके साथ सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर बहस कर सकता हूं। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में एक रैली को संबोधित किया।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिसे विरोध करना हो करें, लेकिन ये कानून वापस नहीं लिया जाएगा। क्योंकि ये कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है। अपने भाषण में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर खास तौर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के कारण नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं।

अखिलेश और राहुल देश विरोधियों का करते हैं समर्थन

अमित शाह ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगते हैं तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी देश विरोधियों का समर्थन करते हैं। ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं। इसलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती और केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।

Related Post

CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
Uddhav

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: आज पार्टी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - June 24, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में चल रहे संकट के बीच, शिवसेना ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों…
जिया हो बिहार के लाला...

Video : कन्हैया के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- जिया हो बिहार के लाला…

Posted by - April 12, 2019 0
बेगूसराय। बॉलीवुड अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर अपने जन्मदिन पर बिहार के बेगूसराय पहुंची । जहां पर स्वरा भास्‍कर ने बेगूसराय में…
वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर

कोरोना वारियर्स : वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर धनबाद मेडिकल कॉलेज में फ्री में दे रहीं हैं सेवा

Posted by - July 26, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना काल में जहां अपने भी पराए हो गए हैं। तो वहीं वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर ने मानवता की…
Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Posted by - May 16, 2023 0
नैनीताल। अपणों स्कूल अपणू प्रमाण (Apanu School Apnu Praman) नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के…