बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छपाक से आगे निकली तानाजी, जानें दोनों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

793 0

नई दिल्ली। साल 2020 में 10 जनवरी को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर पहला बड़ा फिल्मी क्लैश देखने को मिला है। यह अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के बीच दिखा। दोनों ही फिल्में लंबी वक्त से सुर्खियों में थीं। इसके साथ ही दोनों फिल्मों के साथ ही में राजनीतिक पार्टियां भी उतर आई थीं। ऐसे में ये जानना बेहद दिलचस्प हो जाएगा कि फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन क्या रहा है? वैसे दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का खेल वीकेंड में बदल भी सकता है।

मां तुझे सलाम : बच्चों को भूख से बिलखता देख विधवा ने मुडवाया सिर

फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की

फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म तानाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ही अजय की इस फिल्म के समर्थन में भाजपा के कई नेता मैदान में उतर गए थे। इस लिस्ट में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम भी शामिल है। अजय देवगन की लिए उनकी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर कई मायनों में काफी खास है। अजय देवगन की ये 100वीं फिल्म है। वहीं इस पीरियड फिल्म के लिए अजय देवगन ने काफी मेहनत की है। फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दी गई थी। फिल्म को कांग्रेस द्वारा समर्थन मिल रहा है। बात दीपिका की फिल्म छपाक की करें तो फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ ही विक्रांत मैसी नजर आ रहे हैं।

फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म को लेकर पिछले कुछ वक्त से ही कई विवाद देखने को मिल रहे थे। बता दें कि छपाक पिछले कुछ वक्त से अलग अलग वजहों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। कभी लक्ष्मी अग्रवाल की वकील ने फिल्म में क्रेडिट को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की। तो कभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर चोरी का आरोप लगा है। वहीं कई वजहों से फिल्म की रिलीज रोकने की भी मांग की गई थी, लेकिन फिल्म बिना किसी रुकावट के रिलीज हुई।

Related Post

Hina khan

सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हिना खान की यह तस्वीर, जानिए फैन्स के कमेन्ट

Posted by - August 29, 2020 0
एक्ट्रेस हिना खान अपनी फोटोज के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी एक्टिंग और बेबाकी…

Birthday Special: बिना किसी गॉडफादर के प्रियंका ने बदल दिया सिनेमा जगत का हुलिया

Posted by - July 18, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 18 जुलाई यानी आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1982 में…

सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को न होने दे कमजोर, फॉलो करे ये 5 टिप्स

Posted by - October 31, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   सर्दियों के इस बदलते हुए मौसम में कई लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है. कुछ लोग…
richa chadha

ऋचा चड्ढा ने मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर जताया गुस्सा, बताया इसके फायदे     

Posted by - August 30, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुछ ड्रग चैट्स सामने आए हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि…