जवानी जाने मन

‘ जवानी जाने मन ‘ का ट्रेलर जारी, फिल्म 31 जनवरी को होगी रिलीज

1169 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की आगामी फिल्म ‘जवानी जाने मन’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी हो गया। इस फिल्म के ट्रेलर को अभिनेत्री आलिया फर्नीचरवाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया ने लिखा-‘एक आकर्षण लाता है, दूसरा स्पाइसी बनाता है और वह पार्टी करता है #जवानी जाने मन का ट्रेलर आ गया।

फिल्म का ट्रेलर मजेदार है। ट्रेलर में सैफ अली खान और तब्बू काफी कूल नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सैफ को स्वैग वाली लाइफ जीते दिखाया गया है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ तब आता है, जब अचानक एक दिन उनके सामने उनकी 21 साल की बेटी आकर खड़ी हो जाती है। सबसे मजेदार बात ये होती है कि सैफ को पता ही नहीं होता है कि उसकी कोई बेटी भी है।

फिल्म में तब्बू सैफ अली खान की पत्नी का रोल निभा रही है। कई सालों से उनसे अलग रह रही है और दोनों की बेटी उन्हें मिलवाने की जिम्मेदारी उठाती है, जिसके बाद तीनों की जिंदगी में कई अहम मोड़ आते हैं। ट्रेलर में सैफ अली खान की फिल्म ‘दिललगी’ का आइकोनिक सांग ‘ओले-ओले’ भी सुनाई दे रहा है।

सैफ के फिल्म के इस गाने को ‘जवानी जाने मन’ में रिक्रिएट किया गया है। पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म ‘जवानी जाने मन’ का निर्माण जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शेवक्रमणी ने किया है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Post

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनपीआर) के खिलाफ रविवार को जाफराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच…

उत्तराखंड: टिहरी पहुंचे सीएम योगी , पुराने दिनों को याद कर हुए खुश

Posted by - November 3, 2019 0
टिहरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित रैबार सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने…
swara bhasker

रिया चक्रवर्ती की ट्रोलिंग को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली।रिया चक्रवर्ती को लेकर इस वक्त लगातार चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता…
Rhea Chakraborty

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जेल में यूं गुजारे 28 दिन, करती थीं ये काम

Posted by - October 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)  को बॉम्बे…