अदरक की चाय

सर्दियों में ज्यादा पीते हैं अदरक की चाय तो जान लें क्या है नुकसान?

1019 0

नई दिल्ली। सर्दियों में लोगों को अदरक की चाय बेहद पसंद होती है। इस मौसम में हर कोई अदरक की चाय की फरमाइश करता है। घर पर हो या फिर घर से बाहर अदरक की चाय लोगों को खूब पसंद आती है। बता दें कि इसकी वजह यह है कि इससे चाय का स्वाद बेहद बढ़ जाता है,लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ज्यादा अदरक की चाय आपको सर्दियों में फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती है?

अगर आप अदरक की चाय के शौकीन हैं तो इसके फायदे ही नहीं आपको नुकसान भी जानने चाहिए

बता दें कि इसके ज्यादा सेवन से आप बीमारी भी पड़ सकते हैं। हालांकि चाय चाहे अदरक की हो या फिर इलाइची वाली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है, लेकिन अगर आप अदरक की चाय के शौकीन हैं तो इसके फायदे ही नहीं आपको नुकसान भी जानने चाहिए।

40 की उम्र पार हर महिला करे ये तीन योगासन, मिलेगा खास लाभ

एक कप चाय में 1/4 चम्मच का हिस्सा अदरक काफी

किसी भी व्यक्ति के लिए दिनभर में पांच ग्राम अदरक का सेवन काफी होता है। इससे ज्यादा अदरक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आप अदरक की चाय पी रहे हैं तो एक कप चाय में 1/4 चम्मच का हिस्सा अदरक काफी होता है।

एक गर्भवती महिला को एक दिन में 2.5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए

डॉक्टरों के मुताबिक, एक गर्भवती महिला को एक दिन में 2.5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो आपको दिन में 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं वजन घटाने के लिए भी अदरक का सेवन करती हैं। अगर आप ऐसा कर रही हैं तो एक ग्राम से ज्यादा अदरक न लें।

अदरक की चाय पेट में  बनाती है ज्यादा गैस

अगर आपको चाय में ज्यादा अदरक डालने की आदत है तो सावधान रहें। ज्यादा अदरक खाने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा अदरक के सेवन से कम नींद की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। अदरक की चाय पेट में ज्यादा गैस बनाती है।

Related Post

आरबीआई

अर्थव्यवस्था में ऋण लेने की प्रक्रिया पकड़ रही है गति : आरबीआई

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में ऋण लेने की प्रक्रिया…
'एवेंजर्स एंडगेम'

‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 5 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Posted by - May 1, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। एवेंजर्स एंडगेम जब से रिलीज हुई तब से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म लगातार बेहतर कमाई…
सनी देओल

बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भगवा पार्टी उन्हें गुरदासपुर से अपना…