सुपर सेनापति 'सीडीएस'

तीनों सेनाओं का सुपर सेनापति ‘सीडीएस’,एक जनवरी ​को बिपिन रावत संभालेंगे कार्यभार

965 0

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया है जिसके प्रमुख नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत होंगे।

सरकार ने सीडीएस की वर्दी भी जारी की

सरकार के तरफ से मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश के अनुसार इस नए विभाग के तहत तीनों बलों थलसेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े कार्य तथा वर्तमान नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप सेवाओं के लिए विशेष खरीद जैसे कार्य आएंगे। इसके अलावा सरकार ने सीडीएस की वर्दी भी जारी कर दी है।

सीडीएस एक ‘चार सितारा’ जनरल की हैसियत से आर्मी, नेवी और वायु सेना के साझा मुखिया होगा

सीडीएस एक ‘चार सितारा’ जनरल की हैसियत से आर्मी, नेवी और वायु सेना के साझा मुखिया होगा। हालांकि तीनों अंगों के अलग प्रमुख होंगे और उनका दर्जा भी चार सितारा ही होगा। सीडीएस के रूप में जनरल रावत सरकार के सैन्य सलाहकार होंगे। वह महत्वपूर्ण रक्षा और रणनीतिक सलाह देंगे। तीनों सेनाओं के लिए दीर्घकालीन रक्षा योजनाओं, रक्षा खरीद, प्रशिक्षण और परिवहन के लिए प्रभावी समन्वयक का कार्य करेंगे।

खतरों और भविष्य में युद्ध की आशंकाओं के मद्देनजर तीनों सेनाओं में आपसी सामंजस्य और मजबूत नेटवर्क बनाने का जिम्मा सीडीएस के कंधों पर

खतरों और भविष्य में युद्ध की आशंकाओं के मद्देनजर तीनों सेनाओं में आपसी सामंजस्य और मजबूत नेटवर्क बनाने का जिम्मा सीडीएस के कंधों पर होगा। सेनाओं के संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए योजना बनाएंगे। साथ ही सेवा से जुड़ी अहम प्रक्रियाओं को आसान और व्यवस्थित बनाने में भूमिका निभाएंगे। सीडीएस के रूप में जनरल रावत के सामने तीनों सेनाओं की साझी सोच विकसित करने की चुनौती होगी।

Related Post

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच नहीं कराना चाहती मोदी सरकार- मनीष सिसोदिया

Posted by - August 26, 2021 0
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से…

हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता

Posted by - July 16, 2021 0
पीएम मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ…
Mahakumbh

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

Posted by - September 22, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा…