हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने WWE लीजेंड डेव बटिस्टा को सिखाए ‘छम्मक छल्लो’ डांस के मूव्स

1106 0

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। अब हुमा कुरैशी हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर की फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में काम कर रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में हुमा के साथ WWE लीजेंड डेव बटिस्टा काम कर रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो द ब्रैंड न्यू शो में हिमा ने डेव बटिस्टा के साथ अपने मजेदार अनुभव शेयर किए हैं।

https://www.instagram.com/p/B465f_jjf9_/?utm_source=ig_web_copy_link

 हुमा कुरैशी ने बताया कि मैंने उन्हें वादा किया है कि हम उन्हें फिल्म में काम करने के लिए भारत लेकर आएंगे

नेटफ्लिक्स के इस शो में हुमा ने बताया कि उनके भाई साकिब सलीम डेव बटिस्टा के चोकस्लैम और बटिस्टा बॉम्ब उन पर ट्राई किया करते थे। अब वे डेव के साथ काम कर रही हैं। हुमा ने कहा कि जब साकिब को पता चला कि मैं डेव के साथ काम कर ही हूं तो उसने मुझे डेव से उनके फिनिशिंग मूव- बटिस्टा बॉम्ब के बारे में पूछने को बोला और मैंने उनसे ये पूछा भी। डेव ने मुझे बताया कि उन्हें भारतीय फिल्में पसंद हैं और वे हिंदी फिल्म करना चाहते हैं। मैंने उन्हें वादा किया है कि हम उन्हें फिल्म में काम करने के लिए भारत लेकर आएंगे। मैंने उन्हें कुछ डांसिंग वीडियो भी दिखाए और उन्हें छम्मक छल्लो गाने के बॉलीवुड मूव्स भी सिखाए।

https://www.instagram.com/p/B3yYXCRFuJ5/?utm_source=ig_web_copy_link

सेहत का ख्याल : इन तीन मसालों से आप घटा सकते हैं वजन 

हुमा कुरैशी  गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम 

बता दें कि हुमा कुरैशी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही हुमा पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लीला’ में दिखाई दी थी। इस सीरीज में हुमा के काम को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

‘आर्मी ऑफ द डेड’ की बात करें तो ये एक अमेरिकन थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी है। इसमें हुमा कुरेशी और डेव बटिस्टा के अलावा एला पर्नेल, एना दे ला रेगुएरा, थीओ रोस्सी, क्रिस डेलिया हैं। डेव बटिस्टा को सभी मार्वल की सुपरहिरो फिल्म गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी में डरैक्स के रूप में जानते हैं।

Related Post

मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला…
कुलदीप सेंगर दोषी करार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में कुलदीप सेंगर समेत सात दोषी करार

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 09 अप्रैल, 2018 को हुई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या…
'छपाक' पर रोक नहीं

‘छपाक’ पर रोक नहीं, कोर्ट बोला- निर्माता एसिड पीड़िता की वकील अपर्णा को दें क्रेडिट

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज पर रोक…
पद्म श्री मोहम्मद शरीफ

पद्म श्री मोहम्मद शरीफ ने लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार करना है जीवन का लक्ष्य

Posted by - January 26, 2020 0
अयोध्या। लावारिस शवों का दाह संस्कार करने के लिए पद्म श्री के लिए नामित किए गए मोहम्मद शरीफ ने मीडिया…
हैदराबाद कांड

हैदराबाद कांड दुष्कर्म पीड़िता के पिता बोले- बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या करने वाले चार आरोपियों को…