क्रिसमस ट्री

Merry Christmas: क्रिसमस ट्री सजाते समय इन बातों का ध्यान न रखने से होता है बड़ा दोष

1662 0

लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो क्रिसमस का त्यौहार हर कोई मनाता हैं। लेकिन इसाई धर्म को मानने वाले लोग क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। क्रिसमस आने में केवल एक दिन और बचा हुआ हैं। इस साल 25 दिसंबर को आने वाला क्रिसमस बुधवार के दिन पड़ रहा हैं।

बता दें कि क्रिसमस आने के पहले से ही लोग इस पर्व की जमकर तैयारियां कर लेते हैं। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। लेकिन कई बार उन्हें क्रिसमस ट्री से जुड़ी वास्तु की जानकारी ना होने के कारण वो जरूर कुछ गलतियां कर बैठते हैं।

चीन के वास्तुशास्त्र फेंगशुई में क्रिसमस ट्री से संबंधित कुछ बातें बताई गईं हैं। आइए जानते हैं चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई और क्रिसमस ट्री में क्या है कनेक्शन..

फेंगशुई में दिशा को काफी महत्व दिया गया है। इसके अनुसार अगर आप दक्षिण-पूर्व दिशा में क्रिसमस ट्री को लगाते हैं तो यह आपके लिए सौभाग्यशाली साबित हो सकता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में ऐश्वर्य और ख़ुशी बनी रहती हैं।

दिल्ली के किराड़ी इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, नौ लोगों की मौत 

कई लोग अपने मेन गेट पर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। लेकिन फेंगशुई में बताया गया है कि अगर क्रिसमस ट्री को मेन गेट या वाशरूम के पास नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर की तरफ आकर्षित होती है और लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है।

बहुत पहले ऐसा माना जाता था कि क्रिसमस ट्री को घर में सजाने से घर के लोगों की उम्र लंबी होती थी और बच्चे सेहतमंद होते थे। यही वजह है कि ईसा मसीह के बर्थ डे के दिन क्रिसमस ट्री को सजाने की परम्परा की शुरुआत हुई।

फेंगशुई में माना गया है कि ड्राइंग रूम में क्रिसमस ट्री को नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप जगह की कमी के चलते क्रिसमस ट्री को ड्राइंग रूम में लगाना ही चाहते हैं तो इसे गोल्डन रंग की लाइट्स से सजाएं और इसी रंग की चीजों से ट्री की सजावट करें। आपके ऐसा करने से इसका नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाता है। दरअसल, फेंगशुई में माना गया है कि ड्राइंग रूम में क्रिसमस ट्री सजाने से घर वालों के बीच टकराव बना रहता है।

Related Post

Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी

बसंत पंचमी के मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साझा की पुरानी यादें, कही ये बात

Posted by - February 16, 2021 0
नई दिल्ली। पूरे देश में आज बसंत पंचमी श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगा सहित…
यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

Posted by - November 11, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    कोरोना वायरस का आक्रमण इस वक़्त अमेरिका में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा. अमेरिका में कोरोना वायरस…