Airtel-Vodafone

Airtel-Vodafone ने दिल्ली में कुछ जगहों पर इंटरनेट, कॉलिंग और SMS सर्विस बंद

828 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 दिसंबर को ही यह निर्देश जारी कर दिया था कि सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में कॉलिंग, एसएमएस और इंटरनेट की सुविधाएं स्थगित रहेंगी। ये इलाके हैं- वाल्ड सिटी एरिया ऑफ नॉर्थ एंड सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना।

भारती एयरटेल और वोडाफोन की इंटरनेट सर्विस को गुरुवार को नई दिल्ली के कई इलाकों में सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात को लेकर कई लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट्स भी किए हैं। इनका रिप्लाई देते हुए Airtelऔर Vodafone ने कहा है कि सरकारी निर्देश के कारण इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर ANI ने एक लेटेस्ट ट्वीट करते हुए बताया है कि दिल्ली के कुछ खास इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद करने का आदेश दिल्ली पुलिस की तरफ से आया था। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक लेटर भी जारी किया है।

ट्विटर पर मिले रिप्लाईज और दिल्ली पुलिस के लेटर को देखते हुए यह पता चला है कि जहां-जहां Airtel और Vodafone ने अपनी सर्विसेज बंद की हैं। उनमें ITO, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नया सीलमपुर, साउथ-सेंट्रल दिल्ली शामिल हैं। ट्वीट्स के मुताबिक, Bharti Airtel ने सभी मोबाइल सर्विस को नई दिल्ली में सस्पेंड कर दिया है जिसमें वॉयस और इंटरनेट शामिल हैं। यह सस्पेंशन सुबह 10 बजे किया गया था। Airtel के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने ट्वीट में लिखा है कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए वॉयस, इंटरनेट और SMS सर्विसेज को बंद किया गया है। हालांकि, यह रिप्लाई कंपनी ने दानिश खान नाम के व्यक्ति के ट्वीट पर दिया था।

Related Post

CM Dhami

देवभूमि को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

Posted by - January 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि समाज…
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्र से मांगी चार नदियों में 10 साल के लिए खनन की अनुमति

Posted by - February 20, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्र सरकार से प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका और कोसी…

मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान

Posted by - July 9, 2021 0
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल के बाद, नरेंद्र मोदी की सरकार में नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव ने नया…
Savin Bansal

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की…

इन बिमारियों की वजह से कुल एक लाख 36 हजार करोड़ की दवाएं हर साल बिक रहीं

Posted by - October 27, 2019 0
हेल्थ डेस्क। प्रतिदिन बिमारियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा हमारे सामने आ रहा है। कैंसर, डायबिटीज, पेट की समस्या जैसी…