priyanka gandhi

‘कैब’ भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल : प्रियंका गांधी

870 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के संसद में पास होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘कैब’ जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक भाजपा तब लाई है, जब महात्मा गांधी की जयंती के 150वें वर्ष का पार्टी ढिंढोरा पीट रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कैब विधेयक के संसद में पारित होने पर दिए वक्तव्य को साझा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के विभाजनकारी मंसूबों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी।

महाचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा जिस समय महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूरा होने का ढिंढोरा पीट रही है, उसी दौरान कैब जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल ला रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विभाजनकारी मंसूबों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी।

Flashback 2019 : ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पत्रिका की ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बनीं 

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि कैब मोदी-शाह सरकार द्वारा नॉर्थ ईस्ट की जातीय पहचान को समाप्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर पूर्व, उनके जीवन के तरीके और भारत के विचार पर एक आपराधिक हमला है। वह पूर्वोत्तर के लोगों और उनकी सेवा में तत्पर हैं।

वहीं राहुल के ट्वीट का जवाब देते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी शरणार्थी हमारे संरक्षित क्षेत्रों में आपकी कांग्रेस पार्टी द्वारा कानूनों का उल्लंघन करके बसाए गए थे। इसके साथ सभी अवैध प्रवासियों ने कांग्रेस की नीति के कारण पूर्वोत्तर में प्रवेश किया। आपकी गलती को भाजपा सरकार ने सही किया हैं। अब शरणार्थी स्थानीय नहीं बन सकते।

बता दें कि राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान की है। लोकसभा ने सोमवार रात इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

Related Post

कितनों की मौत ऑक्सीजन न मिलने से हुई यह पता लगाने के लिए सरकार के पास सिस्टम नहीं- स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Posted by - July 22, 2021 0
ऑक्सीजन या फिर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से एक भी मौत न होने का दावा सरकार ने किया है, जिसके…
CM Yogi in Ghaziabad

सपा-बसपा पर सीएम योगी का प्रहार, बताया अवसरवादी और अराजकतावादी

Posted by - May 5, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने…
rakesh tikait

किसान महापंचायत : जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करने पड़ेंगे आंदोलन- राकेश टिकैत 

Posted by - February 28, 2021 0
सहारनपुर। जिले में किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर…

सातवीं सीरीज का दमदार स्मार्टफोन 7टी प्रो आज होगा लॉन्च, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स

Posted by - October 10, 2019 0
टेक डेस्क। आज यानी गुरुवार को सातवी सीरीज के दमदार स्मार्टफोन OnePlus 7T Pro  को लंदन में लॉन्च करने वाली…
बागी 3

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी करते दिखे जबरदस्त डांस, सामने आई ये तस्वीर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने और ट्रेलर दोनों ही फैंस को खूब…