नागरिकता संशोधन बिल

सारी चीजें साफ होने पर ही नागरिकता बिल का समर्थन : उद्धव ठाकरे

975 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा में समर्थन के मुद्दे पर शिवसेना ने सस्पेंस मंगलवार को बढ़ा दिया है। इस बिल को शिवसेना राज्यसभा में समर्थन देगी या नहीं। इस सवाल के जवाब में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी का स्टैंड बुधवार को पता लगेगा।

वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम इस बिल का तब तक समर्थन नहीं करेंगे जब तक कि कुछ चीजें साफ नहीं हो जातीं। इससे पहले शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने राज्यसभा में बिल को समर्थन देने का इशारा किया था। इस समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अलग अलग भूमिका होती है क्या हमारी? राष्ट्र के हित की भूमिका को लेकर शिवसेना हमेशा खड़ी रहती है, इस पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने लोकसभा में इस बिल के पक्ष में वोट दिया था। लंबी बहस के बाद लोकसभा में इसे पास कर दिया गया। इस दौरान जेडीयू, बीजेडी, अकाली दल ने भी सरकार का साथ दिया।

बता दें कि बुधवार को यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। जहां सरकार के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। राज्यसभा में पास होने के बाद ही ये बिल कानून का रूप लेगा। इसके मद्देनजर तमाम दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। बुधवार को ही साफ होगा कि ये बिल कानून का रूप लेगा या नहीं।

Related Post

CM Dhami

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश बन गया भारत: सीएम धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री…

सारा काम विपक्ष करे, मोदी जी केवल महंगा सूट पहनने और मोर को दाना खिलाने के लिए हैं- रागिनी

Posted by - July 24, 2021 0
पेगासस को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है, इस मुद्दे पर न्यूज 24 के डिबेट शो में…
CM Dhami

पूर्णागिरि धाम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। एक दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को टनकपुर के ठुलीगाड़, पूर्णागिरी मार्ग में हुए…
भारत गौरव अलंकरण

ब्रिटिश पार्लियामेंट में निर्भया की मां आशा देवी को मिलेगा भारत गौरव अलंकरण

Posted by - March 20, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगारों को लंबे संघर्ष के बाद फांसी के तख्ते तक पहुंचाकर न्याय हासिल करने वाली निर्भया…