बिहार में दुष्कर्म

पड़ोस की ही युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश

834 0

पटना। हर रोज आरोपियों के लिए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसे जिंदा जला देना एक आम बात सी होती जा रही हैं। सरकार की इतनी सुरक्षा तैनात करने के बाद भी ये मामला कम होने का नाम ही नही ले रहा हैं। ऐसी ही खबर आज फिर सामने आई।

आज बिहार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। ऐसा करने पर जब युवती ने उसका विरोध किया तो उसने उसे आग लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के जिंदा जलाए जाने और हैदराबाद में दुष्कर्म पीड़िता का जला शव मिलने की घटनाओं के बीच यह घटना सामने आई है। पिछले सप्ताह बिहार के बक्सर और समस्तीपुर जिलों में संदिग्ध बलात्कार के बाद दो महिलाओं की हत्या कर शव को जला दिए गया था।

हिमाचल प्रदेश: न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर प्रियंका ठाकुर ने रचा इतिहास 

जबकि इसके अलावा अहियापुर थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से गत शुक्रवार को एक आठ वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने एक बोरे से बरामद किया था। जिसके नाना ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।

अहियापुर थाना प्रभारी विकास राय ने सोमवार को बताया कि शनिवार देर रात नजीरपुर गाँव में हुई इस घटना में गंभीर रूप झुलस गयी पीड़िता का इलाज शहर के एक अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत जल चुकी पीड़िता वारदात के समय अपने घर में अकेली थी और एक स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली उसकी मां ड्यूटी पर थी।

पीडिता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब उक्त गांव के एक निवासी ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Post

CM Dhami

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

Posted by - April 16, 2026 0
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को लोक भवन परिसर…
गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा

लखनऊ : गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा के रोड में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया प्रचार

Posted by - April 18, 2019 0
लख्रनऊ। सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन किया है। अखिलेश की…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 22, 2024 0
अजमेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष…