यामी गौतम

मीडिया इवेंट में यामी से पूछा गया मजेदार सवाल, सोशल मीडिया पर झाया जवाब

931 0

बॉलीवुड डेस्क। फिल्मी दुनिया के सभी सितारे जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, तो फिर वह काफी दिनों तक सुर्खियों में होते हैं। हर नई फिल्म के साथ वो लोग भी चर्चा का एक विषय बन जाते हैं। इसी बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम भी इन दिनों अपनी फिल्म बाला की वजह से सुर्खियों में हैं।

 

इस बाला फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बाला की सफलता से खुश यामी गौतम से उनकी शादी को लेकर बेहद मजेदार सवाल किया गया। जिसका उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में जवाब दिया। यामी गौतम के जवाब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

यानी गौतम हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बाते कीं। इवेंट में यामी गौतम से पूछा गया कि अगर उन्हें सलमान खान, राहुल गांधी, जसप्रीत बुमराह या रणबीर कपूर में से किसी एक से शादी करने को कहा जाए तो वह इनमें से किससे करना पसंद करेंगी? मीडिया के इस सवाल से यामी के हाव-भाव बदले नजर आए और उन्होंने अलग तरीके से इस सवाल का जवाब दिया।

हिमाचल प्रदेश: न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर प्रियंका ठाकुर ने रचा इतिहास 

थोड़ी देर सोचने के बाद यामी गौतम ने कहा कि वह इनमें से किसी से भी क्यों शादी करना चाहेंगी। अपनी बात को घूमाते हुए यामी ने कहा कि ‘क्योंकि मैं लड़की हूं तो क्या मैं शादी करने के लिए हूं।’ शादी के सवाल का इस तरह जवाब देने के बाद वह दूसरे सवाल की ओर बढ़ गईं।

गौरतलब है कि यामी गौतम की फिल्म बाला पिछले चार हफ्तों से सिनेमाघरों में रिलीज है। कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई बाला को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं।

फिल्म बाला के कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन 113 करोड़ रुपये ज्यादा हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म बाला आयुष्मान खुराना की सातवीं सुपरहिट फिल्म है।

वहीं आयुष्मान खुराना 2018 में लगातार चार हिट फिल्में हिट दे चुके हैं। इस समय आयुष्मान के करियर की रफ्तार फुल स्पीड में हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और अब बाला के साथ उनकी हिट फिल्मों की तादाद डबल हैट्रिक से भी एक ज्यादा हो चुकी है।

Related Post

रेशमिया ने अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर में रानू को गाना गाने का दिया मौका, देखे वीडियो

Posted by - September 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू मंडल के पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी ने रिलीज होते…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले CM धामी, चाय की चुस्कियों के बीच जनसंवाद

Posted by - November 27, 2025 0
नैनीताल । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली…
वीर सावरकर का अपमान

वीर सावरकर के अपमान प्रतिफल राहुल गांधी को जनता अवश्य देगी : विहिप

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर संबंधी बयान…
सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…