स्मृति ईरानी

देश के बेहतर नेतृत्व से कांग्रेस पूछती है सवाल, जवाब तो 70 साल का खुद दे : स्मृति ईरानी

1099 0

गिरिडीह। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को गिरिडीह के धनवार स्थित डोरंडा पहुंची। डोरंडा में स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी सरकार ने आजादी के बाद हर गरीब बेटी और बहू के लिए घर में शौचालय पहुंचाने की योजना तैयार की। तो उसका श्रेय भी पीएम नरेन्द्र मोदी को ही जाता है। ईरानी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश वही है, लेकिन देश चलाने का तरीका होना चाहिए। जिसे पीएम मोदी ने बखूबी दिखाया।

मोदी सरकार बनाने के साथ ही कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 को हटाया, यह हर भारतीय के लिए गर्व का मौका

देश में दूसरी बार मोदी सरकार बनाने के साथ ही कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 को हटाया। यह हर भारतीय के लिए गर्व करने का मौका रहा है। उन्होंने कहा कि जिसमें देश के बेहतर नेतृत्व की क्षमता है उससे कांग्रेस सवाल पूछती है। ऐसे में जवाब तो कांग्रेस को देना चाहिए कि उसने 70 साल में भारत को क्या दिया। कश्मीर में पहले हर भारतीय भय के माहौल में घूमने जाते थे, लेकिन अब हर देशवासी भयमुक्त माहौल में कश्मीर का भ्रमण करते हैं।

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा,असली महिला पुलिस पर आधारित है’मर्दानी’ 

बगैर किसी विवाद के सुप्रीम कोर्ट के राममंदिर निर्माण के निर्णय को समाज के दोनों समुदायों ने स्वीकारा

ईरानी ने भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान ईरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राममंदिर निर्माण के निर्णय को मोदी सरकार की उपलिब्धयों को गिनाते हुए कहा कि बगैर किसी विवाद के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को समाज के दोनों समुदायों ने स्वीकारा। इसे पहले जनसभा को पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया।

Related Post

Ak Sharma

एके शर्मा ने यूएई में फंसे प्रदेश के नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

Posted by - July 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर…
Bandaru Dattatreya

रैडक्रास सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल से निभाए अपना दायित्व

Posted by - May 8, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya ) ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 142 वर्षों बाद दी ऐतिहासिक सौगात

Posted by - May 5, 2025 0
जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव…
CM Yogi

हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी पर्व-त्योहार, लोगों की सुरक्षा, सुविधा का रखें पूरा ध्यान- मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को…